फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   International Yoga Day will be celebrated at district and block level, Yoga Marathon will be held on 15th.

Sonipat News: जिला और ब्लॉक स्तर पर मनाया जाएगा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, 15 को होगी योग मैराथन

Fri, 29 May 2026 04:52 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 29 May 2026 04:52 PM IST
विज्ञापन
International Yoga Day will be celebrated at district and block level, Yoga Marathon will be held on 15th.
फोटो : सोनीपत लघु सचिवालय में मुख्यमंत्री की वीडियो कांफ्रेंस के दौरान उपायुक्त नेहा सिंह व अन्
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। उपायुक्त नेहा सिंह ने बताया कि योग युक्त-नशा मुक्त के संदेश के साथ 21 जून को जिले व ब्लॉक स्तर पर जनभागीदारी के साथ 12वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। इससे समाज को योग के जरिए स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और नशे जैसी सामाजिक बुराई से दूर रहने के लिए प्रेरित किया जाएगा।
अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के आयोजन को लेकर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अधिकारियों के साथ बैठक कर तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने निर्देश दिए कि योग दिवस को जन आंदोलन का स्वरूप देते हुए प्रत्येक नागरिक तक योग का संदेश पहुंचाया जाए। इससे अधिक से अधिक लोगों की सहभागिता सुनिश्चित की जाए।
विज्ञापन

उपायुक्त ने कहा कि 21 जून को जिला स्तरीय कार्यक्रम के साथ सभी ब्लॉक स्तर पर भी योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में विद्यार्थियों, युवाओं, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों, स्वयं सहायता समूहों, सामाजिक संगठनों एवं सभी विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने लोगों का आह्वान किया कि हर घर योग-हर दिन योग अभियान से जुड़ने के लिए अधिक से अधिक संख्या में www.internationalyogadayhry.in पर पंजीकरण करवाएं। उन्होंने सभी विभागाध्यक्षों को निर्देश दिए कि वे अपने विभागों के कर्मचारियों, विद्यार्थियों एवं आमजन को योग कार्यक्रमों से जोडऩे के लिए विशेष प्रयास करें।
उपायुक्त ने जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. रामअवतार सिंह व डीडीपीओ मनीष मलिक को निर्देश दिए कि गांवों में स्थापित व्यायामशाला व सार्वजनिक स्थलों पर योग कार्यक्रम आयोजित किए जाएं। उन्होंने कहा कि सभी खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी (बीडीपीओ) अपने-अपने क्षेत्रों में स्थित व्यायामशालाओं का निरीक्षण कर आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते पूर्ण करवाएं।
उन्होंने कहा कि ग्राम सचिवों के माध्यम से सभी सरपंचों और पंचों को भी इन कार्यक्रमों के बारे में अवगत करवाएं ताकि वे ज्यादा से ज्यादा ग्रामीणों की भागीदारी हो सके।

इंसेट
15 जून को कराई जाएगी योग मैराथन
उपायुक्त ने बताया कि 15 जून को जिले में योग मैराथन का आयोजन किया जाएगा जिसमें हजारों युवा, खिलाड़ी, विद्यार्थी व विभिन्न सामाजिक संगठनों के सदस्य भाग लेंगे। योग मैराथन का उद्देश्य युवाओं को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना तथा नशा मुक्त समाज के निर्माण का संदेश देना है। बैठक में अतिरिक्त उपायुक्त अजय चोपड़ा, रोडवेज जीएम संजय कुमार, जिला शिक्षा अधिकारी नवीन गुलिया, जिला खेल अधिकारी मनोज कुमार, डीआईओ विशाल सैनी, आयुष विभाग से कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. संजय शर्मा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed