{"_id":"671c15aa32d3b6f0f40db6b4","slug":"institute-of-higher-learning-won-the-overall-trophy-sonipat-news-c-197-1-snp1002-126706-2024-10-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: इंस्टीट्यूट ऑफ हायर लर्निंग ने जीती ओवरऑल ट्रॉफी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: इंस्टीट्यूट ऑफ हायर लर्निंग ने जीती ओवरऑल ट्रॉफी
Sat, 26 Oct 2024 03:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 26 Oct 2024 03:33 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। युवा महोत्सव यूनिफेस्ट-2024 की ओवरऑल ट्रॉफी इंस्टीट्यूट ऑफ हायर लर्निंग भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय खानपुर कलां ने जीती, जबकि हरियाणा समूह नृत्य की विजेता बनी ताऊ देवीलाल राजकीय महिला महाविद्यालय मुरथल की टीम रनर अप रही। हरियाणवी एकल नृत्य में भी महाविद्यालय की छात्रा सलोनी ने प्रथम स्थान हासिल कर यह साबित कर दिया है कि मौका मिलने पर वह ग्रामीण परिवेश में पलते हुए भी साधन संपन्न महाविद्यालयों की टीमों को भी मात दे सकती हैं।
भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय खानपुर कलां के तत्वावधान में गांव मुरथल स्थित ताऊ देवीलाल राजकीय महिला महाविद्यालय में आयोजित युवा महोत्सव का रंगारंग समापन किया गया। प्राचार्य डॉ. सीमा ठाकरान व कार्यक्रम के समन्वयक डॉ. सुनील पंवार ने विजेताओं व प्रतिभागियों को शुभकामनाएं दी। समापन अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में बीडीपीओ मुरथल अंकुर कुमार, अभिनेता एवं निर्देशक सागर सैनी सहित पहुंचे। उन्होंने विजेता रही टीमों को पुरस्कृत किया।
राजकीय महिला महाविद्यालय की टीम ने किया शानदार प्रदर्शन
गोहाना। राजकीय महिला महाविद्यालय की छात्राओं ने यूनिफेस्ट में बेहतर प्रदर्शन किया। अनुवाद प्रतियोगिता में मानवी ने प्रथम, अंग्रेजी वाद-विवाद में मानवी व मेघा ने द्वितीय, हिंदी कविता में रश्मि ने द्वितीय, पंजाबी कविता में प्रियंका ने द्वितीय, उर्दू कविता में फरीन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। संस्कृत श्लोक में ममता ने तृतीय, सर्वश्रेष्ठ स्पीकर में मानवी ने तृतीय, काटूर्निंग में जिया ने प्रथम, बेस्ट आउट ऑफ वेस्ट में मनशावी ने द्वितीय, ऑन द स्पोट चित्रकला में रिया ने द्वितीय, भजन में रश्मि ने द्वितीय, हरियाणवी समूह नृत्य में निशा, प्रियंका, निधि, कामना, रश्मि, किरण ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। शुक्रवार को स्कूल पहुंचने पर प्राचार्य शमशेर हुड्डा व उप-प्राचार्य सतीश कुमार ने विजेता छात्राओं को स्वागत किया। इस दौरान मोनिका, रश्मि, सुनीता, सुनील, एकता, मनदीप, प्रशांत, विक्रम, एकता, सन्नी हुड्डा मौजूद रहे।