{"_id":"67840b26bafafb73bd0dc495","slug":"inspire-award-scheme-ideas-of-29-students-selected-in-the-district-sonipat-news-c-197-1-snp1001-130742-2025-01-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंस्पायर अवॉर्ड योजना : जिले में 29 विद्यार्थियों के आइडिया चयनित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंस्पायर अवॉर्ड योजना : जिले में 29 विद्यार्थियों के आइडिया चयनित
Mon, 13 Jan 2025 12:04 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 13 Jan 2025 12:04 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। इंस्पायर अवॉर्ड योजना के तहत मांगे गए आइडिया में से जिले के विभिन्न स्कूलों के 29 विद्यार्थियों के आइडिया को चयनित किया गया है। जिन विद्यार्थियों के आइडिया चयनित किए गए हैं, उन्हें अपने आइडिया पर वर्किंग मॉडल बनाने के लिए 10-10 हजार रुपये की राशि दी गई है। इससे विद्यार्थियों को माॅडल तैयार कर फोटो विवरण सहित पोर्टल पर अपलोड करना होगा।
जिलास्तर पर चयनित मॉडलों में से राज्यस्तर व राष्ट्रीयस्तर के मॉडल का चयन किया जाएगा। जिला विज्ञान विशेषज्ञ सुरेंद्र सिंह ने बताया कि इंस्पायर अवॉर्ड योजना के तहत पहले सभी स्कूलों से आइडिया मांगे गए थे। इनमें से जिलास्तर पर अब 29 विद्यार्थियों के आइडिया चयनित हुए हैं। यह विद्यार्थी मिली सहायता राशि से अपने आइडिया के मॉडल बनाकर अपलोड करेंगे। इस आइडिया का मॉडल राज्यस्तर पर चयनित होगा, उस विद्यार्थी को मॉडल बनाने के 50 हजार रुपये मिलेंगे। जिसे राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शित किया जाएगा। राष्ट्रीय स्तर के लिए चयनित होने पर विद्यार्थी को एक लाख रुपये की राशि मिलेगी। राष्ट्रीय स्तर पर चयनित सर्वश्रेष्ठ-60 माॅडल तैयार करने वाले विद्यार्थियों को राष्ट्रपति सम्मानित करेंगी।
इन स्कूलों के विद्यार्थियों का किया चयन
योजना के तहत राजकीय उच्च विद्यालय खेडी तगा से रोहित, लाठ की शृष्टी, राजकीय माध्यमिक विद्यालय गढ़ी कलां से निमरा, राजकीय माध्यमिक विद्यालय से संजना, सत्यानंद पब्लिक स्कूल गोहाना से अंशिका, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय रिंढाणा से आशीष, राजकीय स्कूल गंगाना से अंकित, राजकीय स्कूल जसराना से भावना, राजकीय स्कूल भावड़ से वंशिका, राजकीय उच्च विद्यालय हलालपुर से भूपेंद्र, राजकीय माॅडल संस्कृति स्कूल सोनीपत से तन्नू, ब्राइट स्काॅलर स्कूल सोनीपत से हिमोनिश व आरव शर्मा, डीएवी मल्टीपर्पज स्कूल सेक्टर-15 सोनीपत से आदित्य तनेजा व हिमांक अरोड़ा, स्वर्णप्रस्थ पब्लिक स्कूल से आर्यन मुखीजा, ज्ञान विद्यापीठ सोनीपत से अयनी गुप्ता, जानकीदास कपूर स्कूल से अदमय गौड़ व तेजश तहलान, राजकीय स्कूल बड़वासनी से हेमा और राजकीय स्कूल बड़ौली से अरूण का चयन किया गया है।
विज्ञापन
-इंस्पायर अवॉर्ड योजना के तहत भेजे गए आइडिया में जिले से 29 विद्यार्थियों का चयन किया गया है। जिन्हें अब अपने आइडिया पर वर्किंग माॅडल बनाने के लिए सरकार की तरफ से 10-10 हजार रुपये की राशि दी गई हैं। इन माॅडलों में से ही राज्य और राष्ट्रीय स्तर के मॉडल का चयन किया जाएगा।
- नवीन गुलिया, जिला शिक्षा अधिकारी, सोनीपत