फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   INSO ready to confront university administration if students face problems: Deepak

छात्रों को समस्या आने पर विवि प्रशासन से भिड़ने के लिए इनसो तैयार : दीपक

Mon, 23 Feb 2026 05:36 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 23 Feb 2026 05:36 PM IST
विज्ञापन
INSO ready to confront university administration if students face problems: Deepak
डीसीआरयूएसटी में छात्र संवाद कार्यक्रम को संबो​धित करते इनसो के प्रदेश अध्यक्ष। स्रोत : प्रवक्त
माई सिटी रिपोर्टर
विज्ञापन

सोनीपत। जननायक जनता पार्टी की छात्र इकाई इनसो ने दीनबंधु छोटूराम विश्वविद्यालय, मुरथल में सोमवार को छात्र संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया। इसमें इनसो के प्रदेश अध्यक्ष दीपक मलिक मुख्य अतिथि रहे तो अध्यक्षता हिमांशु धनाना व प्रतीक छिक्कारा ने की।
दीपक मलिक ने विश्वविद्यालय में सुविधाओं का टोटा बताते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन को चेतावनी दी कि अगर छात्रों को समस्या आई तो इनसो सीधे तौर पर विवि प्रशासन से भिड़ने से पीछे नहीं हटेगा। इससे पूर्व विश्वविद्यालय पहुंचने पर छात्र-छात्राओं ने इनसो प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत किया।
विज्ञापन

इनसो अध्यक्ष ने विश्वविद्यालय में चल रहे शिक्षक और गैर शिक्षक संघ के धरने का समर्थन करते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन के दोहरे रवैये की निंदा करते हुए चेतावनी दी यदि विवि प्रशासन कर्मचारियों की मांगों को पूरा नहीं करता है तो सरकार व विवि प्रशासन से इनसो सीधे टकराएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान उन्होंने सभी विद्यार्थियों को इनसो संस्थापक डॉ. अजय सिंह चौटाला के जन्मदिन पर 13 मार्च को हांसी में आयोजित रैली का न्योता दिया। इस मौके पर इनसो विश्वविद्यालय प्रभारी शुभम नैन, निवर्तमान जिला अध्यक्ष कृष्ण सरोहा, अर्जुन दहिया, मोहित लंबौरा, शुभम चौधरी, मोंटी मलिक, सागर दहिया, मुकुल मलिक, शशांक लांबा, मोहित छिक्कारा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed