{"_id":"62c9c66c3e64345c086862ec","slug":"inquiry-center-remains-closed-from-10-pm-to-6-am-passengers-upset-sonipat-news-rtk65187815","type":"story","status":"publish","title_hn":"रात 10 से सुबह 6 बजे तक बंद रहता है पूछताछ केंद्र, यात्री परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रात 10 से सुबह 6 बजे तक बंद रहता है पूछताछ केंद्र, यात्री परेशान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। रेलवे स्टेशन पर आने वाले यात्रियों को बेहतर सुविधा का दावा करने वाला रेलवे विभाग ही यात्रियों की मुश्किलें बढ़ा रहा है। सोनीपत रेलवे स्टेशन पर रात के समय पूछताछ केंद्र पर कोई कर्मचारी नहीं मिलता, जिससे यात्रियों का ट्रेन की जानकारी नहीं मिल पाती। जिस कारण यात्रियों को या तो लंबे समय तक ट्रेन का इंतजार करना पड़ता है या फिर भी जानकारी के अभाव में उन्हें लौटना पड़ता है। यात्री इस बारे में रेलवे अधिकारियों को भी अवगत करा चुके हैं, लेकिन समस्या ज्यों की त्यों बनी हुई है। हालांकि रेलवे अधिकारियों का कहना है कि उन्होंने रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक ट्रेनों के बारे में पूछताछ करने के लिए बुकिंग खिड़की पर संपर्क करने का नोटिस चस्पा किया हुआ है।
दिल्ली-अंबाला रूट पर आने वाले सोनीपत स्टेशन पर करीब 22 ट्रेनों का ठहराव है। यहां से रोजाना करीब 40 हजार यात्री आवागमन करते हैं। रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक सोनीपत स्टेशन पर करीब 13 ट्रेनों का ठहराव होता है। सोनीपत स्टेशन से इन ट्रेनों में बड़ी संख्या में यात्री चढ़ते हैं। रात के समय स्टेशन पर आने वाले यात्रियों को स्टेशन पर ट्रेनों के बारे में जानकारी नहीं मिल पाती। जिससे यात्रियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। यात्रियों का कहना है कि रेलवे अधिकारियों की तरफ से पूछताछ खिड़की पर किसी प्रकार का नोटिस चस्पा किया गया है, इस बारे में उन्हें कोई जानकारी नहीं है। यहां मौजूद अधिकारियों से ट्रेनों के बारे में पूछते हैं तो उन्हें भी ट्रेनों के स्टेशन पर पहुंचने की सही जानकारी नहीं होती। पूछताछ केंद्र के बंद रहने से यात्रियों को खासी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। यात्रियों की मांग है कि स्टेशन पर पूछताछ खिड़की ट्रेनों की सही जानकारी देने की व्यवस्था की जाए।
इंसेट
रात 10 से सुबह 6 बजे तक इन ट्रेनों का होता है ठहराव
अप लाइन
ट्रेन संख्या ट्रेन का नाम स्टेशन पर पहुंचने का समय
15707 आम्रपाली एक्सप्रेस सुबह 4:30 बजे
11057 अमृतसर एक्सप्रेस सुबह 4:52 बजे
14217 ऊंचाहार एक्सप्रेस सुबह 05:02 बजे
12919 मालवा एक्सप्रेस सुबह 5:17 बजे
12311 नेताजी एक्सप्रेस रात 9:57 बजे
18101 मूरी एक्सप्रेस रात 10:12 बजे
11077 झेलम एक्सप्रेस रात 10:27 बजे
14553 हिमाचल एक्सप्रेस रात 11:47 बजे
--
डाउन लाइन
14034 जम्मू मेल तड़के 2:54 बजे
14554 हिमाचल एक्सप्रेस तड़के 3:40 बजे
12312 नेताजी एक्सप्रेस सुबह 4:27 बजे
18310 सबलपुर एक्सप्रेस सुबह 5:14 बजे
04450 पानीपत-दिल्ली पैसेंजर सुबह 6:02 बजे
यात्री बोले
पानीपत का रहने वाला हूं और सोनीपत में काम करता हूं। अक्सर काम ज्यादा होने के कारण देर रात ट्रेन से पानीपत जाता हूं। सोनीपत रेलवे स्टेशन पर पूछताछ खिड़की रात को बंद ही मिलती है। कई बार तो ट्रेनों के बारे मेें पता करने के लिए पूछताछ केंद्र पर जाते हैं तो यहां कोई नहीं मिलता। यही नहीं कई बार ट्रेन के आने या देरी से आने के बारे में भी अनाउंसमेंट नहीं की जाती। जिससे ट्रेनों की स्थिति का पता ही नहीं चलता। यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे अधिकारियों को इस तरफ ध्यान देना चाहिए।- जीतपाल, दैनिक यात्री
विज्ञापन
--
रेलवे स्टेशन पर पूछताछ केंद्र पर रात के समय कोई कर्मचारी मौजूद नहीं रहता। जिससे यात्रियों को ट्रेनों के बारे मेें पता करने मेें परेशानी होती है। पूछताछ केंद्र के पास ही रेलवे अधिकारियों ने नोटिस चस्पा किया है, जिसमें रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक ट्रेनों के बारे में पता करने के लिए बुकिंग खिड़की से संपर्क करने की बात कही है। जहां नोटिस चस्पा किया गया है, वहां किसी यात्री का ध्यान तक नहीं जाता। यात्रियों को हो रही परेशानी को देखते हुए स्टेशन पर बेहतर व्यवस्था की जाए।-कार्तिक, दैनिक यात्री
--
रेलवे स्टेशन पर पूछताछ केंद्र पर रात को ही नहीं, कई बार दिन में भी कोई कर्मचारी नहीं मिलता। जिससे ट्रेनों के बारे में पता करने वाले यात्रियों को परेशानी होती हैै। रात के समय रेलवे स्टेशन पर ड्यूटी दे रहे पुलिस कर्मचारियों से ट्रेनों की स्थिति के बारे में पूछते हैं तो उन्हें भी इसकी सही जानकारी नहीं मिल पाती। जिससे यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ती है। यात्रियों के सामने आने वाली इन परेशानियों को देखते हुए स्टेशन पर 24 घंटे पूछताछ की सुविधा दी जानी चाहिए।-भूपेंद्र, यात्री
--
-रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा के लिए बनाए गए पूछताछ केंद्र पर रात ही नहीं दिन में भी अक्सर कोई कर्मचारी मौजूद नहीं होता। जिससे ट्रेनों की स्थिति का पता नहीं चल पाता। अब रात 10 बजे से सुबह 6 बजे तक पूछताछ खिड़की को बंद ही कर दिया गया है। जिससे यात्रियों को परेशानी होती है। रेलवे अधिकारियों को इस तरफ ध्यान देना चाहिए और यात्रियों की सुविधा को देखते हुए स्टेशन पर उचित व्यवस्था करनी चाहिए।- रिंकू लठवाल, पटेल नगर
--
वर्जन
रेलवे स्टेशन पर पूछताछ केंद्र को बंद नहीं किया गया है। इसे बुकिंग काउंटर के साथ मर्ज कर दिया गया है। अक्सर स्टाफ की कमी के कारण पूछताछ केंद्र पर कर्मचारी नहीं मिलता था। जिससे यात्रियों को परेशानी होती थी। यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के उद्देश्य से यह कदम उठाया गया है।- मुकेश, सीएमआई, रेलवे स्टेशन, सोनीपत