{"_id":"6a108778a2cd8800220e536f","slug":"innovation-will-gain-new-dimensions-sonipat-news-c-197-1-snp1001-154405-2026-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: नवाचार को मिलेगा नया विस्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: नवाचार को मिलेगा नया विस्तार
Fri, 22 May 2026 10:12 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 22 May 2026 10:12 PM IST
विज्ञापन
फोटो :: सोनीपत में राई एजुकेशन सिटी स्थित आईआईटी दिल्ली के एक्सटेंशन सेंटर में पाईमॉनिटर का शुभ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। एआईसी आईआईटी दिल्ली की ओर से आईआईटी दिल्ली टेक्नोपार्क (आई-टेक) सोनीपत में स्टार्टअप्स को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से कार्यशाला का आयोजन किया गया। नवाचार से व्यवसाय विस्तार तक विषय पर आयोजित कार्यक्रम में नवोदित उद्यमियों, निवेशकों, उद्योग विशेषज्ञों और नवाचार क्षेत्र से जुड़े प्रतिनिधियों ने भाग लिया। नए स्टार्टअप्स को विचारों को सफल कारोबार में बदलने की दिशा में मार्गदर्शन दिया गया।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में आईआईटी दिल्ली के डीन प्रो. सोमनाथ वैद्य रॉय, आईआईटी दिल्ली एंजेल नेटवर्क से प्रियांक गर्ग, होंडा बाइक एंड स्कूटर इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के डिवीजन हेड (मार्केटिंग) उपेंद्र राय तथा मार्क 1 के हेड ऑफ कामर्शियलाइजेशन माधव आचार्य मौजूद रहे। वक्ताओं ने निवेश, बाजार विस्तार, उद्योग की आवश्यकताओं और स्टार्टअप विकास के व्यावहारिक पहलुओं पर अपने विचार साझा किए।
कार्यक्रम में एआई आधारित कृषि तकनीक पाईमॉनिटर का उद्घाटन रहा। यह एक रियल टाइम कीट निगरानी प्रणाली है जिसमें स्मार्ट कैमरे, इंटरनेट आधारित सेंसर, क्लाउड विश्लेषण और कृत्रिम बुद्धिमत्ता आधारित कीट पहचान तकनीक का उपयोग किया गया है। इससे फसलों में कीट गतिविधियों की तुरंत जानकारी उपलब्ध कराने के साथ रासायनिक दवाइयों के अत्यधिक उपयोग को कम करने और टिकाऊ खेती को बढ़ावा देने में सहायक होगी।
विज्ञापन
प्रो. सोमनाथ वैद्य रॉय ने आईआईटी दिल्ली और एआईसी आईआईटी दिल्ली हरियाणा के स्टार्टअप परिवेश को मजबूत बनाने के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अधिक से अधिक स्टार्टअप को नवाचार से व्यवसाय विस्तार की दिशा में आगे बढ़ाने की आवश्यकता है।