{"_id":"681522bb93eb109f4c056926","slug":"inld-7-will-protest-on-water-issue-sonipat-news-c-197-1-snp1008-136104-2025-05-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: पानी के मुद्दे पर इनेलो 7 को करेगी प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: पानी के मुद्दे पर इनेलो 7 को करेगी प्रदर्शन
Sat, 03 May 2025 01:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 03 May 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत के गांव शेखपुरा में बैठक के दौरान मौजूद इनेलो के जिलाध्यक्ष कुणाल गहलावत व कार्यकर्ता। स
गन्नौर। गांव शेखपुरा में इनेलो कार्यकर्ताओं ने बैठक कर प्रदेश में चल रहे पानी के मुद्दे को लेकर प्रदर्शन करने का निर्णय लिया। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष कुणाल गहलावत ने की। उन्होंने बताया कि 7 मई को उपायुक्त कार्यालय के बाहर पानी के मुद्दे को लेकर प्रदर्शन किया जाएगा। इससे पहले इनेलो कार्यकर्ता छोटू राम चौक पर एकत्रित होकर प्रदर्शन करेंगे।
कुणाल गहलावत ने बताया कि कांग्रेस व भाजपा प्रदेश के किसानों को कमजोर करने की साजिश रच रही है, लेकिन इनेलो किसानों के साथ खड़ी है। इनेलो जल्द ही प्रदेशभर में इस पर बड़ा आंदोलन करेगी। सड़क पर उतरकर प्रदेश के किसानों को उनके हिस्से का पानी दिलवाया जाएगा। गन्नौर हलका अध्यक्ष विजेंद्र शेखपुरा ने सभी कार्यकर्ताओं से प्रदर्शन में शामिल होने का आह्वान किया। बैठक में युवा जिलाध्यक्ष विकास मलिक, महिला प्रकोष्ठ की जिलाध्यक्ष मनजीत फोगाट, कार्यालय सचिव धर्मपाल राठी, दिलबाग, अशोक आर्य, सतवंत कैलाना, महिपाल, प्रदीप राठी मौजूद रहे।