{"_id":"bb3087df08a8ebb8514b1bd9c249f8b4","slug":"injured-as-train-hits-the-aged-broken-in-pgi-own-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध घायल, पीजीआई में तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध घायल, पीजीआई में तोड़ा दम
Sonipat
Updated Mon, 18 Aug 2014 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
। सारंग रोड आरयूबी के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक बुजुर्ग घायल हो गए। पीजीआई में उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मुआयना कर शव को कब्जे में लिया और शिनाख्त के लिए शव को शवदाह गृह में रखवा दिया गया।
दिल्ली-अंबाला रेलमार्ग पर सारंग रोड रेलवे अंडर ब्रिज के पास शनिवार दोपहर को लाइन पार करते समय सुपरफास्ट एक्सप्रेस ट्रेन की चपेट में आने से वृद्ध घायल हो गया था। तभी राहगीरों ने मामले की सूचना थाना जीआरपी पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मुआयना कर घायल वृद्ध को उपचार के लिए सिविल अस्पताल पहुंचाया। अज्ञात वृद्ध की गंभीर हालत को देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार देकर उसे पीजीआई रेफर कर दिया। जहां उसने उपचार के दौरान रविवार को दम तोड़ दिया। जांच अधिकारी सुरेश कुमार ने बताया कि शव सफेद रंग और नीली धारीदार कमीज तथा काले रंग के बंद गले में लिपटा हुआ था।