{"_id":"66a42630793403451c0eb814","slug":"initiative-now-vehicle-challan-can-be-paid-using-qr-code-sonipat-news-c-197-1-snp1001-121996-2024-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"पहल : अब क्यूआर कोड से भरा जा सकेगा वाहनों का चालान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पहल : अब क्यूआर कोड से भरा जा सकेगा वाहनों का चालान
Sat, 27 Jul 2024 04:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 27 Jul 2024 04:11 AM IST
विज्ञापन
डीसीपी मनवीर सिंह
सोनीपत। ट्रैफिक नियमों की पालना न करने वालों को अब चालान राशि के भुगतान के लिए लंबी लाइनों में लगने व कोर्ट के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। ट्रैफिक पुलिस ने जिले में पहली बार जुर्माना राशि के लिए ऑनलाइन भुगतान शुरू करते हुए ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को क्यूआर कोड जारी कर दिए हैं। वाहन मालिक भुगतान मौके पर ही कर सकेंगे। यह सुविधा 10 मशीनों में दी हैं। जल्द इसका दायरा बढ़ाया जाएगा।
शहर व नेशनल हाईवे पर रोजाना सैकड़ों वाहन चालक यातायात नियमों को तोड़ते हैं। इस पर पुलिस वाहन उनका चालान कर देती है। चालान भुगतने के लिए वाहन मालिक को चालान ब्रांच में जाना पड़ता है। जहां आने-जाने में समय बर्बाद होने के साथ ही कई बार लाइन में लगना पड़ता है। अब वाहन चालक चालान का भुगतान मौके पर ही कर सकेंगे। चालान करने के बाद मौके पर मौजूद पुलिसकर्मी पूछेगा कि चालान का भुगतान मौके पर करेंगे या चालान ब्रांच में जाकर करेंगे। वाहन मालिक अगर मौके पर भुगतान करना चाहेगा तो उसे क्यूआर कोड दिखाया जाएगा। जिसे स्कैन करके चालान का भुगतान हो जाएगा। शहर के प्रमुख चौक पर तैनात ट्रैफिक पुलिस कर्मचारियों को मशीन दी गई हैं।
डिजिटल युग में लोग किसी भी लेनदेन के लिए नकद भुगतान की तुलना में डिजिटल भुगतान को प्राथमिकता देते हैं। ऐसे में ट्रैफिक पुलिस ने चालान का भुगतान क्यूआर कोड से करने की व्यवस्था लागू की है। जिससे लोगों को नकदी नहीं होने की स्थिति में भी चालान का भुगतान करने में आसानी होगी।
विज्ञापन
- मनबीर सिंह, डीसीपी ट्रैफिक एवं मुख्यालय