{"_id":"690e5534b1ac796a500ad0f7","slug":"information-given-to-law-students-regarding-admission-in-jag-branch-sonipat-news-c-197-1-snp1008-144904-2025-11-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: विधि के छात्रों को जेएजी शाखा में प्रवेश की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: विधि के छात्रों को जेएजी शाखा में प्रवेश की दी जानकारी
विज्ञापन
फोटो 03- सोनीपत के राई के राजीव गांधी एजुकेशन सिटी स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर राष्ट्रीय विधि विश्
सोनीपत। राई के राजीव गांधी एजुकेशन सिटी स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में इंटर्नशिप एवं प्लेसमेंट विषय पर कार्यक्रम का आयोजन शुक्रवार को किया गया। मुख्य अतिथि कर्नल नरेंद्र शर्मा रहे जबकि अध्यक्षता कुलपति प्रो. डॉ. देविंद्र सिंह ने की।
कर्नल नरेंद्र शर्मा ने विश्वविद्यालय के अंतिम वर्ष के छात्रों को भारतीय सेना की जज अधिवक्ता जनरल (जेएजी) शाखा में प्रवेश के माध्यम से शामिल होने की प्रक्रिया, सेवा चयन बोर्ड (एसएसबी) साक्षात्कार प्रक्रिया, सैन्य कानून में कॅरिअर बनाने के लिए आवश्यक तैयारी के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
उन्होंने अपने अनुभवों से प्रेरणा के आधार पर शैक्षणिक प्रतिबद्धताओं, व्यक्तिगत अनुशासन, पेशेवर आकांक्षाओं के बीच संतुलन बनाने के बारे में विस्तारपूर्वक अपनी बात रखी।
विज्ञापन
कुलपति प्रो. देविंद्र सिंह ने बताया कि विश्वविद्यालय की ओर से इसी सत्र में छात्रों को प्रो-एक्टिव कॅरिअर सहायता प्रदान करने के लिए विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस वर्ष से विश्वविद्यालय में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए जा रहे हैं, ताकि इंटर्नशिप अवसरों को अधिक बढ़ावा मिल सकेगा।
कुलसचिव प्रो. आशुतोष मिश्रा ने बताया कि कर्नल नरेंद्र शर्मा सेना के जेएजी कोर में प्रतिष्ठित अधिकारी के रूप में कार्यरत हैं। छात्रों को इनके अनुभव से तनाव, अनिश्चितता व शैक्षणिक जीवन की चुनौतियों से निपटने के बारे में मार्गदर्शन प्राप्त होगा। कार्यक्रम में डॉ. बलविंद्र कौर, सह आचार्य डॉ. निष्ठा, कुलपति के ओएसडी ललित कुमार, निजी सहायक राजेश कुमार मौजूद रहे।