{"_id":"69ab37840383169b8b019e9a","slug":"information-about-cmms-portal-given-to-the-officers-in-charge-sonipat-news-c-197-1-snp1015-150482-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: प्रभारी अधिकारियों को सीएमएमएस पोर्टल की दी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: प्रभारी अधिकारियों को सीएमएमएस पोर्टल की दी जानकारी
विज्ञापन
फोटो: सोनीपत के लघु सचिवालय में प्रशिक्षण के दौरान मौजूद प्रभारी अधिकारी। स्रोत: सूचना विभाग
संवाद नयूज एजेंसी
सोनीपत। जनगणना 2027 को लेकर लघु सचिवालय प्रभारी अधिकारियों के प्रशिक्षण का शुक्रवार को दूसरा दिन जनगणना संचालन निदेशालय, चंडीगढ़ से आए अधिकारियों ने प्रभारी अधिकारियों (सीओ) को सीएमएमएस पोर्टल से अवगत करवाया।
प्रशिक्षण के दौरान प्रभारी अधिकारियों को पोर्टल पर फील्ड कार्य की निगरानी करना, जनगणना स्टाफ की नियुक्ति करना, हाउस लिस्टिंग, ब्लाॅक बनाने सहित अन्य कार्यों को करने की जानकारी दी। इस दौरान यह भी बताया गया कि कैसे पोर्टल से हाउस लिस्टिंग ब्लाॅक वाइज स्टाफ की नियुक्ति करनी है।
उपनिदेशक प्रमोद कुमार ने बताया कि पहली बार डिजिटल मोड में होने वाली जनगणना के दौरान मोबाइल एप और सीएमएमएस पोर्टल के माध्यम से डेटा का ऑनलाइन संकलन किया जाएगा। जनगणना दो चरण में की जाएगी। जिसमे प्रथम चरण में हाउस लिस्टिंग ऑपरेशन (एचएलओ) शामिल है, यह चरण हरियाणा में 1 मई से 30 मई तक किया जाएगा। जिसका जनगणना स्टाफ को 6 अप्रैल से प्रशिक्षण दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि 15 मार्च से पहले हाउस लिस्टिंग ब्लाॅक पोर्टल पर बनाए जाने हैं।
विज्ञापन
मुख्य प्रशिक्षक ब्रजमोहन शर्मा ने बताया कि प्रभारी अधिकारी (सीओ) जनगणना के कार्यान्वयन में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते है। प्रभारी अधिकारी अपने क्षेत्र में जनगणना कार्यों के सुचारू संचालन, स्टाफ के मार्गदर्शन, प्रशिक्षण, डेटा संकलन की निगरानी तथा समय-समय पर रिपोर्टिंग के लिए जिम्मेदार होते है। इन सभी कार्यों से आज प्रभारी अधिकारियों को अवगत करवाया गया, उन्हें प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान जनगणना समन्वयक अधिकारी गौरव कुमार व अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।