फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   industrialist sent complaint against hiidc officers

Sonipat News: उद्योगपतियों ने एचएसआईआईडीसी के प्रबंध निदेशक को भेजी शिकायत

Thu, 08 Dec 2022 10:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 08 Dec 2022 10:45 PM IST
विज्ञापन
industrialist sent complaint against hiidc officers
गन्नौर। एमएसएमई इंडस्ट्रीज वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारियों की बैठक हुई। जिसमें औद्योगिक क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर आ रही अड़चनों के बारे में विचार विमर्श किया गया। एसोसिएशन के प्रधान नवीन कौशिक ने कहा कि एचएसआईआईडीसी के अधिकारी क्षेत्र के विकास कार्यों को लेकर की जानी वाली बैठकों के प्रति गंभीर नहीं है। ऐसे में विकास से संबंधित कार्य नहीं हो पाते। महासचिव हरप्रीत सिंह ने कहा कि बड़ी औद्योगिक क्षेत्र में सड़कों, पानी निकासी, सीवर, सुरक्षा जैसी विभिन्न समस्याओं का जल्द समाधान होना बेहद जरूरी है, लेकिन अधिकारी इसके प्रति गंभीर नहीं हैं। जिसके चलते एसोसिएशन ने एचएसआईआईडीसी के प्रबंध निदेशक को शिकायत भेज कर बड़ी औद्योगिक क्षेत्र के रूके विकास कार्य जल्द शुरू करवाने की मांग की है। इस दौरान वरिष्ठ उपप्रधान रामकिशन मलिक, उपप्रधान संजय मित्तल, सह सचिव हरीश करहाना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed