फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Indian language training camps in government schools from June 1

Sonipat News: राजकीय विद्यालयों में भारतीय भाषा प्रशिक्षण शिविर एक जून से

Fri, 29 May 2026 07:15 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 29 May 2026 07:15 PM IST
विज्ञापन
Indian language training camps in government schools from June 1
फोटो : जिला ​शिक्षा अ​धिकारी कार्यालय।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। राजकीय विद्यालयों में विद्यार्थियों के साथ शिक्षक खेल-खेल में भारतीय भाषा और अक्षरों का ज्ञान अर्जित करेंगे। 1 जून से भारतीय भाषा प्रशिक्षण शिविर लगाया जा सकता है। इससे पहले निदेशालय की ओर से 27 मई से सात दिवसीय प्रशिक्षण शिविर लगाने की योजना तैयार की गई थी लेकिन लगातार बढ़ती भीषण गर्मी व लू के चलते ऐन मौके पर शिविर लगाने की योजना को रद्द कर दिया गया था।
विद्यालय शिक्षा निदेशालय ने प्रशिक्षण शिविर की तिथि में बदलाव किया है। 1 जून से जिले के राजकीय विद्यालयों में भारतीय भाषा प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया जाएगा। शिविर के माध्यम से कक्षा छठी से 12वीं तक के विद्यार्थियों के साथ शिक्षक भी सात दिन तक खेल-खेल में भारतीय भाषा व अक्षरों का ज्ञान अर्जित कर सकेंगे।
विज्ञापन

नई शिक्षा नीति के तहत प्राचार्य और प्रबंधकों को शिविर के लिए उचित प्रबंध कराने के निर्देश दिए गए हैं। इससे शिक्षक विद्यार्थियों को बेसिक गतिविधियों के साथ चित्र बनाना सहित हिंदी, अंग्रेजी व संस्कृत भाषा के अक्षर ज्ञान का अभ्यास करवा सकें। शिविर का समय रोजाना सुबह 8 से 12 बजे तक रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिविर के माध्यम से विद्यार्थी भारत की संस्कृति, हरियाणवी भाषा, खानपान, रहन-सहन व लोक संस्कृति से रूबरू हो सकेंगे। साथ ही उन्हें अपना लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ने के प्रति जागरूक किया जाएगा। विद्यार्थियों को खेल-खेल में प्रतिदिन नई गतिविधियों से हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत भाषा के प्रयोग को समझाया जाएगा। सभी राजकीय विद्यालयों में इच्छुक विद्यार्थियों को प्रशिक्षण शिविर में भाग लेने का मौका दिया जाएगा।

वर्जन
विद्यालय शिक्षा निदेशालय के आदेश पर राजकीय विद्यालयों में 27 मई से लगने वाले भारतीय भाषा प्रशिक्षण शिविर को पहले लू के चलते रद्द कर दिया गया था। अब 1 जून से विद्यालयों में प्रशिक्षण शिविर लगाए जा सकते हैं। इसके लिए सभी खंड शिक्षा अधिकारियों, विद्यालय प्रबंधकों को उचित व्यवस्था के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।-नवीन गुलिया, जिला शिक्षा अधिकारी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed