फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Indian contingent selected for Asian Senior Wrestling Championship

एशियाई सीनियर कुश्ती प्रतियोगिता के लिए भारतीय दल का हुआ चयन

Thu, 26 May 2022 01:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 26 May 2022 01:09 AM IST
विज्ञापन
Indian contingent selected for Asian Senior Wrestling Championship
सोनीपत। अंडर-23 एशियाई सीनियर कुश्ती प्रतियोगिता के लिए भारतीय पहलवानों का चयन कर लिया गया है। यह चयन सोनीपत व लखनऊ साई सेंटर में हुए ट्रायल के आधार पर किए गए। साई सोनीपत में जहां फ्री स्टाइल के तीन व ग्रीको रोमन के पांच भारवर्ग के लिए ट्रायल हुए। वहीं साई लखनऊ में हुए ट्रायल में महिला पहलवानों का चयन किया गया है। यह प्रतियोगिता किर्गिस्तान के बिश्केक शहर में 19 से 26 जून तक आयोजित की जाएगी। इसमें भारतीय पहलवान अपना दम दिखाएंगे।
विज्ञापन

भारतीय कुश्ती संघ के सहायक सचिव विनोद तोमर ने बताया कि बुधवार को साई सोनीपत में ग्रीको रोमन के पांच व फ्री स्टाइल के तीन भारवर्ग में पहलवानों का ट्रायल के आधार पर चयन किया गया है। उन्होंने बताया कि 16 व 17 मई को दिल्ली के इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में हुए ट्रायल में फ्री स्टाइल में सात व ग्रीको रोमन में पांच भारवर्ग में पहलवानों का पहले ही चयन कर लिया गया था। शेष भागवर्ग के लिए बुधवार को ट्रायल हुए। जिसके आधार पर किर्गिस्तान जाने वाली भारतीय टीम की घोषणा कर दी गई है। साई सोनीपत में संघ के सहायक सचिव विनोद तोमर, संयुक्त सचिव जयप्रकाश, कोषाध्यक्ष एसपी देशवाल, ग्रीको रोमन के मुख्य प्रशिक्षक हरगोबिंद सिंह व फ्री स्टाइल के मुख्य प्रशिक्षक जगमिंदर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन

ट्रायल में हुए रोमांचक मुकाबले
फ्री स्टाइल व ग्रीको रोमन के ट्रायल में कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। फ्री स्टाइल के 65 किलो भारवर्ग में नए पहलवान अनुज ने तेज-तर्रार पहलवान विशाल कालीरमण को हराकर ट्रायल से बाहर कर दिया। अगले राउंड में नए पहलवान सुजीत ने अनुज को हराकर बाहर कर दिया। वहीं ग्रीको रोमन के लिए हुए ट्रायल में 130 किलो भारवर्ग के फाइनल में चंडीगढ़ के पहलवान प्रवेश ने दिल्ली के पहलवान को महज पांच सेकेंड में पटखनी देकर बाहर का रास्ता दिखाया और मुकाबला अपने नाम कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन पहलवानों का कटा किर्गिस्तान का टिकट
फ्री स्टाइल
भारवर्ग चयनित पहलवान
57 किलोग्राम अमन
61 किलोग्राम उदित
65 किलोग्राम सुजीत
70 किलोग्राम करन
74 किलोग्राम नवीन
79 किलोग्राम गौरव बालियान
86 किलोग्राम दीपक पूनिया
92 किलोग्राम विक्की
97 किलोग्राम दीपक
125 किलोग्राम मोहित
--
ग्रीको रोमन
55 किलोग्राम अजय
60 किलोग्राम सौरभ
63 किलोग्राम नीरज
67 किलोग्राम गौरव दूहन
72 किलोग्राम दीपक
77 किलोग्राम सज्जन
82 किलोग्राम रोहित दहिया
87 किलोग्राम सुनील मलिक
97 किलोग्राम दीपांशु
130 किलोग्राम प्रवेश
--
साई लखनऊ में हुए ट्रायल में इनका हुआ चयन
50 किलोग्राम नीलम
53 किलोग्राम अंतिम
55 किलोग्राम ज्योति
57 किलोग्राम पुष्पा
59 किलोग्राम मानसी
62 किलोग्राम भतेरी
65 किलोग्राम राधिका
68 किलोग्राम आरजू
72 किलोग्राम रीतिका
76 किलोग्राम बिपाशा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed