फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   India enters a new era of clean transportation with hydrogen trains: Krishan Lal Panwar

हाइड्रोजन ट्रेन से स्वच्छ परिवहन के नए युग में भारत : कृष्ण लाल पंवार

Fri, 17 Jul 2026 08:53 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 17 Jul 2026 08:53 PM IST
विज्ञापन
India enters a new era of clean transportation with hydrogen trains: Krishan Lal Panwar
फोटो : सोनीपत रेलवे स्टेशन पर पात्र लोगों को हैप्पी कार्ड वितरित करते कैबिनेट मंत्री कृष्णलाल प
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सोनीपत। प्रदेश के विकास और पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने कहा कि हाइड्रोजन ट्रेन से देश स्वच्छ और हरित परिवहन के नए युग में प्रवेश कर चुका है।
वह शुक्रवार को सोनीपत रेलवे स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम से पहले पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। पंवार ने कहा कि हाइड्रोजन ट्रेन के संचालन कर भारत उन देशों में शुमार हो गया है जिन्होंने अत्याधुनिक और पर्यावरण अनुकूल तकनीक को अपनाया है। कृष्ण लाल पंवार ने कांग्रेस सांसद दीपेंद्र हुड्डा के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि यदि रेल ट्रैक पहले बना था तो उस पर देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन चलाने का काम भाजपा सरकार ने किया है।
उन्होंने दावा किया कि कांग्रेस 70 वर्षों में जींद क्षेत्र को जो नहीं दे सकी, वह भाजपा सरकार ने विकास परियोजनाओं के माध्यम से कर दिखाया। जींद क्षेत्र को नौ राष्ट्रीय राजमार्गों से जोड़ने का कार्य भाजपा सरकार की उपलब्धि है। सोनम वांगचुक के आमरण अनशन पर मंत्री ने कहा कि लोकतंत्र में सभी को अपनी बात रखने का अधिकार है। नीट से जुड़े मामलों में उन्होंने केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का बचाव करते हुए कहा कि जांच शुरू कर दी गई है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

कार्यक्रम के चलते जींद और गोहाना की ओर जाने वाली कुछ नियमित ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहा। निर्धारित समय पर ट्रेनें नहीं पहुंचने से यात्रियों को काफी देर तक स्टेशन पर इंतजार करना पड़ा। कई यात्रियों ने वैकल्पिक साधनों का सहारा लिया, जबकि कार्यक्रम समाप्त होने के बाद रेल यातायात सामान्य हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट

मंदिरों में चोरी को लेकर सरकार गंभीर
मंदिरों में चोरी की घटनाओं के संबंध में उन्होंने कहा कि सरकार ने सभी मामलों की गंभीरता से जांच शुरू कर दी है और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि जांच पूरी होने से पहले किसी निष्कर्ष पर पहुंचना उचित नहीं होगा।


इंसेट
लाभार्थियों को वितरित किए हैप्पी कार्ड व आवास
सोनीपत स्टेशन पर आयोजित कार्यक्रम में 210 लाभार्थियों को हैप्पी कार्ड भी वितरित किए गए, जबकि प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थियों को प्रतीकात्मक चाबियां सौंपी गईं। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण भी किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed