फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Indefinite strike of arhtiyas in Haryana, there will be no purchase of paddy from today

Haryana: आढ़तियों की अनिश्चितकालीन हड़ताल, आज से नहीं होगी धान की खरीद, मंडी के गेट पर देंगे धरना

Mon, 19 Sep 2022 12:01 AM IST
भूपेंद्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: भूपेंद्र सिंह Updated Mon, 19 Sep 2022 12:01 AM IST
सार

आढ़तियों ने गोहाना रैली में हड़ताल का एलान किया था। आढ़ती बोले कि मांगें न मानने पर मंडी गेट पर धरना शुरू किया जाएगा। किसान बोले कि धान लेकर दिल्ली जाने के लिए मजबूर होंगे।

विज्ञापन
Indefinite strike of arhtiyas in Haryana, there will be no purchase of paddy from today
सोनीपत की नई अनाज मंडी में धान में नमी होने पर सुखाने के लिए फैलाते मजदूर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आढ़त फिक्स करने, बासमती प्रजातियों को ई-नेम से जोड़ने का विरोध और धान खरीद 20 सितंबर से शुरू कराने आदि कई मांगों को लेकर हरियाणा स्टेट आढ़ती एसोसिएशन के आह्वान पर 19 सितंबर से प्रदेश की सभी 135 अनाज मंडियां अनिश्चितकाल के लिए बंद रहेंगी। आढ़ती अपनी-अपनी मंडियों में खरीद विक्रय आदि बंद कर धरना प्रदर्शन करेंगे।

विज्ञापन


वहीं, हरियाणा सरकार ने अभी तक धान खरीद पॉलिसी को भी जारी नहीं किया है। इससे किसान बेहद चिंतित हैं, क्योंकि उनका धान इस समय पककर तैयार हो चुका है। पूसा बासमती की प्रजातियों के साथ पीआर धान की भी आवक मंडियों में हो रही है। 
विज्ञापन


हरियाणा स्टेट अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन के राज्य चेयरमैन रजनीश चौधरी ने रविवार को अनाज मंडी में स्थानीय पदाधिकारियों के साथ बैठक करके प्रदेशभर की मंडियों में हड़ताल की तैयारियों को लेकर समीक्षा की। उन्होंने बताया कि सोमवार से प्रदेशभर की अनाज मंडियों में पूर्ण रूप से हड़ताल रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों से हड़ताल के दौरान धान लेकर मंडियों में न आने का अनुरोध किया गया है। फिर भी यदि कोई किसान धान लेकर आ जाता है तो उसकी फसल की उतराई तो करा दी जाएगी, लेकिन खरीद का कार्य बंद रहेगा। सभी मंडियों में सुबह 10 बजे से दोपहर एक बजे तक आढ़ती धरना देंगे। बैठक में उप प्रधान राज कुमार सिंगला, महासचिव राजेश चौधरी, रिंकू, बग्गा सिंह संधू, रॉबिन नरवाल आदि शामिल रहे।

हड़ताल को विपक्षी पार्टियों का भी समर्थन
आढ़तियों की हड़ताल को सियासी समर्थन भी मिलने लगा है। इंडियन नेशनल लोक दल (इनेलो) के नेताओं ने हड़ताल को समर्थन देने का एलान आज कर दिया है। सोमवार को कांग्रेस भी समर्थन का एलान कर सकती है।

प्रदेशभर के आढ़ती रविवार की शाम तक भी हरियाणा सरकार के निर्णय की प्रतीक्षा कर रहे थे, लेकिन सरकार ने इस संबंध में आढ़तियों से बातचीत नहीं की है। अभी तक सरकार ने धान खरीद पॉलिसी भी जारी नहीं की है। जिससे लगता है कि सरकार धान खरीद व आढ़तियों की मांगों को लेकर गंभीर नहीं है। जब तक सरकार मांगें नहीं मानती, तब तक मंडियों में आढ़तियों की हड़ताल जारी रहेगी। - रजनीश चौधरी, स्टेट चेयरमैन, हरियाणा स्टेट अनाज मंडी आढ़ती एसोसिएशन  


हरियाणा सरकार ने अभी तक न तो धान खरीद पॉलिसी जारी की है, न ही राइस मिलों से धान खरीद का अनुबंध किया है। राइस मिलों को हर साल उसकी क्षमता के अनुसार सीएमआर के लिए धान आवंटित किया जाता है। अभी तक सरकार ने राइस मिलों से उनके प्लांट की क्षमता से संबंधित कोई अभिलेख भी नहीं मांगे हैं और न ही आवेदन मांगे हैं। इस प्रक्रिया में पांच छह दिन लग जाते हैं। - सौरभ गुप्ता, प्रधान करनाल राइस मिल एसोसिएशन   

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed