फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   incroachment in municpel corporation land

नगर निगम की करोड़ों की जमीन पर कब्जे का प्रयास, लामबंद हुए पार्षद

Sun, 22 Aug 2021 12:47 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 22 Aug 2021 12:47 AM IST
विज्ञापन
incroachment in municpel corporation  land
शहर के मामा-भांजा चौक के पास ड्रेन नंबर-6 से लगती नगर निगम की करोड़ों रुपये की जमीन पर गुपचुप तरीके से कब्जे का प्रयास किया जा रहा है। यहां पर अस्थाई रूप से लकड़ी का ढांचा भी बना दिया है। वार्ड नंबर 10 की निगम पार्षद ममता लूथरा ने इसकी शिकायत नगर निगम आयुक्त को सीएम के नाम दी है। वहीं, आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व नप पार्षद विमल किशोर ने भी इसको लेकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

पूर्व नप पार्षद विमल किशोर का आरोप है कि मामा भांजा चौक के पास वीटा मिल्क और कबीरपंथी आश्रम के सामने नाले के बिल्कुल पास नगर निगम की करोड़ों की जमीन पर कब्जा किया जा रहा है। पहले मलबा डालकर भरत कर धीरे-धीरे जगह को समतल कर दिया गया। उसके बाद चारों तरफ लकड़ी की चिक (ढांचा) लगा दी गई है। भ्रष्टाचार विरोधी मोर्चा के संयोजक सतबीर वर्मा ने प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि नगर निगम की करोड़ों रुपये की जमीन को कब्जा होने से रोका जाए। इस जमीन को तुरंत कब्जे में लेकर जन सुविधाओं के लिए इस्तेमाल किया जाए।
विज्ञापन

मामा भांजा चौक के पास नगर निगम की करोड़ों की जमीन पर कब्जे का प्रयास की शिकायत मिली है। इस पर निगम पार्षद को जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है।- धर्मेंद्र सिंह, आयुक्त नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम की किसी जमीन पर कब्जा नहीं होने दिया जाएगा। निगम की जमीन को कब्जा मुक्त करने व जांच करने के निर्देश संयुक्त आयुक्त सुभाषचंद्र को दिए गए है। -निखिल मदान, मेयर नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed