{"_id":"67c0c30b6435bad46c0fd090","slug":"income-tax-team-surveys-7-property-dealers-including-a-bjp-leader-sonipat-news-c-17-1-roh1010-608789-2025-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: भाजपा नेता समेत 7 प्रॉपर्टी डीलरों\r के यहां आयकर टीम का सर्वे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: भाजपा नेता समेत 7 प्रॉपर्टी डीलरों के यहां आयकर टीम का सर्वे
Fri, 28 Feb 2025 01:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Fri, 28 Feb 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। भाजपा जिला प्रवक्ता समेत सात प्रॉपर्टी डीलरों के ठिकानों पर वीरवार को आयकर विभाग की टीम पहुंची। टीम ने प्रॉपर्टी से जुड़ी वित्तीय अनियमितताओं और आयकर जांच के तहत सर्वे शुरू कर दिया है। बताया जा रहा है यह सर्वे कई दिन तक जारी रह सकता है।
दिल्ली, गुरुग्राम, फरीदाबाद, अंबाला, पटियाला और सोनीपत के आयकर अधिकारियों की टीमें वीरवार को प्रॉपर्टी डीलरों के घरों और कार्यालयों में पहुंची। टीम ने यहां दस्तावेजों की गहन जांच शुरू कर दी। टीमें देर रात तक छानबीन में जुटी रहीं। टीम ने सोनीपत में भाजपा के जिला प्रवक्ता नीरज आत्रेय (एम-11, औद्योगिक क्षेत्र), एसजीआईटी से जुड़े अमित जैन, काठमंडी निवासी मनोज कुमार, स्काईलार्क के मालिक प्रदीप कुमार, एलरू ओमैक्स हाइट्स, टीडीआई एस्पानिया स्थित सिसकाम प्राइवेट लिमिटेड, कुंडली स्थित सूर्या रियल एस्टेट से जुड़े लोगों के ठिकानों पर सर्वे शुरू किया है।
अधैसैनिक बल तैनात
आयकर विभाग की टीमों ने सभी ठिकानों पर दस्तावेजों को गहनता से खंगाला। सर्वे के दौरान अर्धसैनिक बलों के जवान मौके पर तैनात किए गए हैं। बाहरी व्यक्ति की आवाजाही पूरी तरह प्रतिबंधित कर दी गई है।