{"_id":"65f8684426ff865c6300e3b4","slug":"income-tax-department-will-keep-an-eye-on-the-expenses-of-candidates-and-political-parties-sonipat-news-c-197-1-snp1003-115517-2024-03-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: उम्मीदवारों और राजनीतिक दलों के खर्चों पर आयकर विभाग की रहेगी नजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: उम्मीदवारों और राजनीतिक दलों के खर्चों पर आयकर विभाग की रहेगी नजर
Mon, 18 Mar 2024 09:43 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 18 Mar 2024 09:43 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत। सुप्रीम कोर्ट ने चुनावी बॉन्ड की बिक्री पर रोक लगा दी है। राजनीतिक दलों को चंदे के नाम पर कर चोरी करने वालों पर भी आयकर विभाग की नजर रहेगी। निर्वाचन आयोग के निर्धारित मानदंडों के भीतर उम्मीदवारों व राजनीतिक दल की ओर से किए जाने वाले खर्च पर आयकर विभाग विशेष नजर रखेगा। ताकि लोकसभा चुनाव को निष्पक्ष, स्वतंत्र व शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित करवाया जाए।
जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. मनोज कुमार ने बताया कि चुनाव खर्च की निगरानी के लिए आयकर विभाग की ओर से नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाएगा जो इस खर्च पर विशेष निगरानी रखेगा। इस दौरान रेलवे स्टेशनों, होटलों, फॉर्म हाउसों, हवाला एजेंटों, वित्तीय दलालों, कैश कूरियर, गिरवी दलालों व आवाजाही के लिए उपयोग की जाने वाली अन्य संदिग्ध एजेंसियों/व्यक्ति पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी। इस दौरान अगर कहीं भी चुनाव आयोग की हिदायतों से ज्यादा नकदी पाई जाती है तो उसको जब्त कर उस व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।