फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Inclusiveness at the heart of the functioning of the Government of India: Anupriya

भारत सरकार के कामकाज के केंद्र में समावेशीपन : अनुप्रिया

Wed, 12 Mar 2025 01:06 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 12 Mar 2025 01:06 AM IST
विज्ञापन
Inclusiveness at the heart of the functioning of the Government of India: Anupriya
फोटो 26- सोनीपत के ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी में आयोजित सम्मेलन में घोषणा पत्र दिखाते अधिकार
सोनीपत। केंद्रीय स्वास्थ्य, परिवार कल्याण, रसायन एवं उर्वरक राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि समावेशीपन भारत सरकार के कामकाज के केंद्र में है।
विज्ञापन

11 वर्षों में हमने बुनियादी सुविधाओं को सुनिश्चित करने की दिशा में तेजी से काम किया है। चाहे वह आसान ऋण तक पहुंच हो या महिलाओं के लिए अच्छी मातृ स्वास्थ्य सेवा।
वह मंगलवार को ओपी जिंदल ग्लोबल यूनिवर्सिटी (जेजीयू) में आयोजित समावेशी भविष्य और लैंगिक न्यायपूर्ण विश्व की ओर विषय पर तीन दिवसीय सम्मेलन के समापन भाषण में बतौर मुख्यातिथि संबोधित कर रही थी।
विज्ञापन

सम्मेलन में जेजीयू व प्रतिनिधियों ने परिवर्तनकारी बदलाव और लैंगिक न्याय के लिए सामूहिक प्रतिबद्धता के ढांचे के रूप में समान भविष्य के प्रस्ताव-सोनीपत घोषणा 2025 को प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विवि की प्रवेश एवं आउटरीच डीन प्रोफेसर (डॉ.) उपासना महंता ने कहा कि हम ऐसी दुनिया की दिशा में कदम उठाने का संकल्प लेते हैं, जहां महिलाओं व लिंग विविध व्यक्तियों के पास संसाधनों व नेतृत्व के अवसरों तक समान पहुंच हो। विवि के संस्थापक चांसलर प्रो. (डॉ.) सी. राज कुमार ने तीन दिवसीय सम्मेलन का अवलोकन प्रस्तुत किया। महिलाओं के सामने आने वाली प्रणालीगत व संरचनात्मक चुनौतियों पर चर्चा की गई।

डीएलएफ लिमिटेड की बोर्ड निदेशक पिया सिंह ने कहा कि शिक्षा प्रगति की नींव है। यह बाधाओं को तोड़ने, समुदायों के उत्थान और अधिक न्यायपूर्ण व समान दुनिया बनाने के लिए हमारे पास सबसे शक्तिशाली उपकरण है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed