फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Inauguration of tin shed in government school

Sonipat News: राजकीय स्कूल में टिन शेड का उद्घाटन

Sat, 23 May 2026 07:47 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 23 May 2026 07:47 PM IST
विज्ञापन
Inauguration of tin shed in government school
फोटो : सोनीपत के राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बीसवां मील में टिन शेड का उद्घा
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

साेनीपत। राजकीय मॉडल संस्कृति वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय, बीसवां मील में शनिवार को नवनिर्मित टिन शेड का उद्घाटन विधायक कृष्णा गहलावत और नवनिर्वाचित मेयर राजीव जैन ने किया। टिन शेड के बनने से अब विद्यार्थियों को प्रार्थना सभा, सांस्कृतिक कार्यक्रम और गर्मी व बारिश के दौरान बैठने की सुविधा मिलेगी।
विधायक कृष्णा गहलावत ने कहा कि सरकारी स्कूलों में बेहतर शिक्षा व्यवस्था और मजबूत आधारभूत सुविधाएं उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिकताओं में शामिल है। उन्होंने कहा कि बच्चे देश का भविष्य हैं। उन्हें पढ़ाई के लिए हर जरूरी सुविधा मिलनी चाहिए।
विज्ञापन

नवनिर्वाचित मेयर राजीव जैन ने विद्यार्थियों से मन लगाकर पढ़ाई करने और अपने लक्ष्य के प्रति समर्पित रहने का आह्वान किया। प्रधानाचार्य और अध्यापकों ने कहा कि विद्यालय में लंबे समय से टिन शेड की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। इसके निर्माण से अब काफी सुविधा होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर डीईओ नवीन गुलिया, बीईओ ऊषा नैन, डाइट प्रिंसिपल सुजाता खत्री, प्राचार्य नरेंद्र खापरा, सरपंच सरिता देवी, पूर्व चेयरमेन कुलदीप नागल, जेपी रेवली, जसपाल आंतिल, मंडल अध्यक्ष वेदपाल शास्त्री भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed