{"_id":"621bcedf89a77455a32d694e","slug":"inauguration-of-30-bed-icu-and-oxygen-plant-in-civil-hospital-sonipat-news-rtk6397007131","type":"story","status":"publish","title_hn":"नागरिक अस्पताल में 30 बेड के आईसीयू व ऑक्सीजन प्लांट का शुभारंभ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नागरिक अस्पताल में 30 बेड के आईसीयू व ऑक्सीजन प्लांट का शुभारंभ
विज्ञापन
सोनीपत। सांसद रमेश कौशिक और विधायक मोहनलाल बड़ौली ने नागरिक अस्पताल में 30 बेड के आईसीयू व 1000 एलपीएम के ऑक्सीजन प्लांट का रविवार को शुभारंभ किया। अस्पताल में 1.66 करोड़ रुपये से स्थापित प्लांट से रोजाना 200 सिलिंडर ऑक्सीजन उत्पादन किया जा सकेगा। साथ ही रविवार को अस्पताल की पहली मंजिल पर 30 बेड का आईसीयू वार्ड भी शुरू कर दिया गया है। आईसीयू वार्ड के लिए पीएम केयर्स फंड से बेड मिले थे। इसको लेकर सांसद निधि कोष में से 18 लाख रुपये से मॉनीटर खरीदे गए थे। अब अस्पताल में गंभीर बीमारी से पीड़ित मरीज को आईसीयू के अभाव में रेफर नहीं करना पड़ेेगा। उसे यहीं उपचार मिल सकेगा।
कोरोना महामारी के दौरान केंद्र सरकार की ओर से सामान्य अस्पताल में स्वास्थ्य सुविधाओं को बढ़ाने का निर्णय लिया था। इसके बाद आईसीयू बनाने के लिए पीएम केयर्स फंड से चार वेंटिलेटर मिले थे, साथ ही प्रदेश सरकार से नागरिक अस्पताल में 15 बेड भेजे गए। इस तरह 30 बेड के आईसीयू के लिए सांसद रमेश कौशिक ने अस्पताल को सांसद निधि कोष से 50 लाख रुपये देने की घोषणा की थी। स्वास्थ्य विभाग को राशि मिलने के बाद आईसीयू के लिए 18 लाख रुपये की लागत से 30 मॉनीटरों की खरीद की गई। गुजरात की एलएंडटी कंपनी की ऑक्सीजन प्लांट में मशीनें स्थापित की गई है। इसका बजट कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी (सीएसआर) के तहत एचडीएफसी बैंक की ओर से दिया गया। एक माह पहले प्लांट का ट्रायल सफल हो गया था।
-
अब हर माह 60 हजार रुपये बच सकेंगे
ऑक्सीजन उत्पादन में नागरिक अस्पताल आत्मनिर्भर हो गया है। अब बाहर से ऑक्सीजन की खरीद नहीं करनी पड़ेगी। ऐसे में अस्पताल प्रशासन के 60 हजार रुपये हर माह बच जाएंगे। अस्पताल में भर्ती मरीजों को ऑक्सीजन की कमी नहीं झेलनी पड़ेगी। अस्पताल में भर्ती मरीजों को बेड पर अब 24 घंटे पूरी ऑक्सीजन की आपूर्ति होगी।
विज्ञापन
-
ऑक्सीजन प्लांट के लिए जल्द लगाया जाएगा पावर सब स्टेशन
सिविल सर्जन डॉ. जयकिशोर ने बताया कि सामान्य अस्पताल में आठ माह पहले 200 एलपीएम का ऑक्सीजन प्लांट लगाया गया था। उस प्लांट से रोजाना 40 ऑक्सीजन सिलिंडर भरे जाते हैं। अब 1000 एलपीएम के प्लांट चलाने के लिए लोक निर्माण विभाग के इलेक्ट्रिकल शाखा करनाल की ओर से पावर सबस्टेशन स्थापित किया जाएगा। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग की ओर से विभाग को 50 लाख पहले ही जारी किए जा चुके हैं। टेंडर प्रक्रिया पूरी होने के बाद पावर सब स्टेशन स्थापित करने का काम शुरू होगा। इस दौरान सिविल सर्जन डा. जय किशोर, उप सिविल सर्जन डॉ. गीता दहिया, उप चिकित्सा अधीक्षक डॉ. गिन्नी लांबा, डॉ. संदीप लठवाल समेत अन्य स्वास्थ्य कर्मी मौजूद रहे।