फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Inauguration and foundation for development works

Sonipat News: सैय्याखेड़ा में 44 लाख के विकास कार्यों का उद्घाटन-शिलान्यास

Sat, 04 Jul 2026 05:18 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 04 Jul 2026 05:18 PM IST
विज्ञापन
Inauguration and foundation for development works
फोटो: सोनीपत के सैय्याखेड़ा गांव में ग्रामीणों को संबो​धित करते विधायक देवेंद्र कादियान। स्रोत:
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गन्नौर। विधायक देवेंद्र कादियान ने शनिवार को गांव सैय्याखेड़ा में करीब 44 लाख रुपये के विकास कार्यों का नारियल फोड़कर उद्घाटन व शिलान्यास किया। इस दौरान ग्रामीणों ने विधायक को गांव की समस्याओं से भी अवगत कराया। विधायक ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश देते हुए समस्या का समाधान करने का भरोसा दिया।
विधायक ने गांव में 23.95 लाख रुपये से पीडब्ल्यूडी रोड से जगदीश के खेत तक करीब 1.38 किमी सड़क, 5.50 लाख रुपये से कुलबीर से राममेहर तक व 3.85 लाख रुपये से पीडब्ल्यूडी रोड से अतर सिंह तक रास्ते का नारियल फोड़कर निर्माण कार्य शुरू कराया।
विज्ञापन

इसके अलावा पंडित वाली गली और स्कूल वाली गली का निर्माण 5-5 लाख रुपये से पूरा होने पर उद्घाटन किया गया है। कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों ने गांव की एक गली में बरसात के समय जलभराव, बिजली आपूर्ति में परेशानी और पीडब्ल्यूडी रोड पर उखड़ चुके ब्लॉक दोबारा बिछवाने की मांग रखी।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक ने मौके पर ही सड़क के ब्लॉक को दोबारा बिछाने का कार्य शुरू कराने के निर्देश दिए। वहीं, जलभराव की समस्या के समाधान के लिए पुलिया निर्माण कर पानी की निकासी तालाब की ओर करने के लिए कहा। बिजली व्यवस्था लेकर विधायक ने कहा कि क्षेत्र में चार नए पावर हाउस बनकर तैयार हो चुके हैं। फिलहाल ट्रायल पर हैं। इन पर पूरे लोड शुरू होने के बाद क्षेत्र की बिजली समस्या में काफी सुधार आएगा।

विधायक ने कहा कि आने वाले समय में एशिया की सबसे बड़ी अंतरराष्ट्रीय बागवानी मंडी शुरू होने से क्षेत्र के किसानों को बेहतर बाजार मिलेगा। मंडी का निर्माण तेजी से चल रहा है और दिसंबर तक शुरू होने की उम्मीद है। इस दौरान सरपंच अतर सिंह, जयभगवान, काला पहलवान, बालाराम, अजय, ओम शर्मा, राजबीर बैरागी, रोशन पहलवान, सत्तू नंबरदार, मेहर सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed