फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   In the new year, two government schools will receive PM Shri status, and a modern hall will be built for wrestling practice.

Sonipat News: नए साल में दो राजकीय विद्यालयों को मिलेगा पीएमश्री का दर्जा, कुश्ती अभ्यास के लिए बनेगा आधुनिक हॉल

Thu, 01 Jan 2026 02:27 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 01 Jan 2026 02:27 AM IST
विज्ञापन
In the new year, two government schools will receive PM Shri status, and a modern hall will be built for wrestling practice.
फोटो 17- सोनीपत के सेक्टर-14 ​स्थित जिला ​शिक्षा विभाग का कार्यालय। संवाद
सोनीपत। नए साल में विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने के लिए अकबरपुर बारोटा स्थित पीएमश्री राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बहुउद्देशीय भवन (मल्टीपरपज खेल हॉल) का विस्तार किया जाएगा। साथ ही कुश्ती हॉल का निर्माण करवाकर राष्ट्रीय स्तर की व्यवस्थाएं की जाएंगी ताकि विद्यार्थी खेलाें में भाग लेकर राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर रोशन कर सकें।
विज्ञापन

प्रदेश में एजुकेशन सिटी के नाम से पहचान रखने वाला सोनीपत वर्ष 2026-27 के शैक्षणिक सत्र में विद्यार्थियों के लिए आधुनिक सुविधाओं मुहैया करवाने के लिए विद्यालय शिक्षा निदेशालय की ओर से विभिन्न निर्णय लिए हैं। इसके लिए बुधवार को पंचकूला में उच्चस्तरीय बैठक की गई।
विज्ञापन

बैठक में विभिन्न राजकीय विद्यालयों को पीएमश्री का दर्जा देने के साथ खेलों में विद्यार्थियों की प्रतिभागिता बढ़ाने के लिए अहम निर्णय लिए गए। नए शैक्षणिक सत्र में जिला के गोहाना व गांव जाखौली के राजकीय कन्या विद्यालय को पीएमश्री विद्यालय का दर्जा मिल सकता है। इसके लिए जिला शिक्षा विभाग निदेशालय को पहले से डिमांड भेज चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीएमश्री का दर्जा मिलने के बाद दोनों विद्यालयों में निजी स्कूलों की तर्ज पर व्यवस्थाएं की जाएंगी। इसके बाद जिला में पीएमश्री विद्यालयों की संख्या 13 हो जाएगी। वर्ष 2024 में जिले में 9 पीएमश्री राजकीय विद्यालय थे, जिनकी वर्ष 2025 में संख्या बढ़कर 11 हो चुकी है। इनके अलावा शैक्षणिक सुधार के लिए 9 राजकीय मॉडल संस्कृति विद्यालय संचालित किए जा रहे हैं।
वहीं अकबरपुर बारोटा स्थित पीएमश्री राजकीय विद्यालय में विद्यार्थियों को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करने के लिए बहुउद्देशीय भवन का विस्तार कर कुश्ती हॉल का निर्माण करवाकर अभ्यास के लिए आधुनिक मेट बिछवाया जाएगा। इस व्यवस्था के लिए विभाग की ओर से जल्द बजट तैयार किया जाएगा।


विद्यालय शिक्षा निदेशालय की ओर से विभाग को नई गाइडलाइन जारी की गई है। इसमें नए शैक्षणिक सत्र से जिला के विद्यार्थियों के लिए पढ़ाई के साथ खेलों में प्रतिभागिता के लिए अहम निर्णय लिए गए हैं। अकबरपुर बारोटा स्थित पीएमश्री राजकीय विद्यालय में कुश्ती हॉल का निर्माण करवाया जाएगा। दो अन्य राजकीय विद्यालयों को पीएमश्री का दर्जा मिल सकेगा। इस निर्णय से पढ़ाई के साथ खेल सुविधाओं में भी विस्तार होगा।
- नवीन गुलिया, जिला शिक्षा अधिकारी, सोनीपत
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed