फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   In the matter of dispute between two communities, now demand for demolishing illegal construction in the colony

Sonipat News: दो समुदायों के विवाद मामले में अब कॉलोनी में अवैध निर्माण गिराने की मांग

Tue, 04 Jul 2023 12:20 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 04 Jul 2023 12:20 AM IST
विज्ञापन
In the matter of dispute between two communities, now demand for demolishing illegal construction in the colony
फोटो :34: सोनीपत के नगर निगम कार्यालय में पहुंचे हिंदू परिषद के प्रदेशाध्यक्ष मनीष राई व अन्य ।
सोनीपत। सेक्टर-27 थाना क्षेत्र की कॉलोनी में दो समुदाय के बीच शुरू हुए विवाद में अब हिंदू परिषद ने कॉलोनी में किए गए अवैध निर्माण को गिराने की मांग की है। इसके लिए परिषद के प्रदेशाध्यक्ष के नेतृत्व में संगठन सदस्यों ने अधिकारियों से मुलाकात की है। वहीं छेड़खानी और पथराव के मामले में पुलिस ने नाबालिग को पकड़ लिया है। उसे बाल सुधार गृह अंबाला भेजा दिया गया है। समुदाय विशेष के समर्थन में दलित पिछड़ा शोषित आवाज मंच के सदस्यों ने पुलिस अधिकारियों से मुलाकात की है।
विज्ञापन


बहालगढ़ रोड स्थित कॉलोनी निवासी व्यक्ति ने सेक्टर-27 थाना में मुकदमा दर्ज कराया था कि 25 जून की रात को उनकी बेटी की सगाई रुकवाने का प्रयास किया गया। कॉलोनी के रहने वाले सोहिल ने बेटी के मंगेतर को मैसेज भेजकर उनकी बेटी को बदनाम कर सगाई रुकवाने का प्रयास किया। सोहिल व उसके भाई ने उनकी दोनों बेटियों को अगवा करने व बेटे को मारने की धमकी दी थी। उनकी 14 साल की बेटी से छेड़खानी भी की जा चुकी है। मामले में पुलिस ने मारपीट, छेड़खानी, 12 पॉक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर सोहिल को गिरफ्तार कर लिया था। अब मामले में पुलिस ने दूसरे आरोपी को भी काबू कर लिया है। उसके नाबालिग होने के चलते उसे जुवेनाइल जस्टिस बोर्ड के सामने पेश किया, जहां से उसे बाल सुधार गृह भेज दिया गया। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर संदीप कुमार ने बताया कि पुलिस गहनता से जांच कर रही है। किसी के साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।
विज्ञापन




हिंदू परिषद और संगठनों ने नगर निगम आयुक्त के नाम सौंपा पत्र

पीड़ित पक्ष की लड़ाई लड़ रहे संगठनों ने बहालगढ़ रोड स्थित कॉलोनी में अवैध निर्माण किए जाने के आरोप लगाए हैं। हिंदू परिषद के प्रदेश अध्यक्ष मनीष राई के साथ मंजीत तिहाड़, रमेश जांगड़ा, आचार्य मनीष खरखौदा समेत हिंदू परिषद की टीम ने नगर निगम में संयुक्त आयुक्त से मुलाकात की। उन्होंने आरोप लगाया कि कॉलोनी में कई अवैध निर्माण हैं। जिन पर तुरंत कार्रवाई की जाए। अवैध कब्जों को हटाया जाए। इसे लेकर नगर निगम आयुक्त के नामपत्र भी सौंपा गया। मनीष राई ने कहा कि असामाजिक तत्व अवैध कब्जे करने के साथ ही उपद्रव भी करते हैं। उनके खिलाफ कार्रवाई के लिए लड़ाई जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




दलित पिछड़ा शोषित आवाज मंच ने अधिकारियों से की मुलाकात, जताया रोष

कॉलोनी में हुई घटना को लेकर समुदाय विशेष के पक्ष में दलित पिछड़ा शोषित आवाज मंच के सदस्यों ने समुदाय के लोगों के साथ पुलिस आयुक्त व अन्य अधिकारियों से मुलाकात की। उन्होंने इस दौरान रोष भी जताया। मंच के प्रदेशाध्यक्ष राजीव वर्मा ने कहा कि मामले को राजनीतिक रंग दिया जा रहा है। मामले में पूरी तरह निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि विशेष समुदाय के लोगों को पकड़ा जा रहा है। जिससे वह डरकर घरों से चले गए हैं। महिलाओं को तंग किया जा रहा है। इस मामले में गहनता से जांच कर मारपीट करने वाले दूसरे पक्ष के लोगों पर मुकदमा दर्ज होना चाहिए।



करणी सेना भी पीड़ित पक्ष के समर्थन में आई

करणी सेना ने भी पीड़ित पक्ष का समर्थन किया था। करणी सेना के प्रदेश महामंत्री दीपक चौहान ने कहा कि किसी सूरत में बहन-बेटियों का अपमान सहन नहीं किया जाएगा। अगर कोई उनका अपमान करेगा तो उसके खिलाफ कार्रवाई कराने के लिए लड़ाई लड़ी जाएगी। उन्होंने पुलिस-प्रशासन से मांग करते हुए कहा कि मामले में सभी आरोपियों को तुरंत प्रभाव से गिरफ्तार किया जाए।



फाजिलपुर में होगा हनुमान चालीसा पाठ

कॉलोनी में घुसने पर प्रतिबंध के चलते हिंदू संगठन सदस्यों ने कहा कि अब कॉलोनी के मंदिर में नहीं मंगलवार को फाजिलपुर के मंदिर में हनुमान चालीसा का पाठ किया जाएगा। इसके लिए सभी को फाजिलपुर के मंदिर में पहुंचने का आह्वान किया गया है।


कॉलोनी में दो पक्षों के बीच झगड़ा हुआ था, जिसमें पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दूसरे आरोपी को पकड़ लिया है। यह किसी समुदाय के बीच का झगड़ा नहीं है। गलत करने वालों को किसी सूरत में नहीं बख्शा जाएगा। जिन्होंने मारपीट की है उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। हथियार लेकर घूमने वालों पर भी कार्रवाई करेंगे। लोगों में अव्यवस्था फैलाने वालों को बख्शा नहीं जाएगा। -बी सतीश बालन, पुलिस आयुक्त सोनीपत

फोटो :34: सोनीपत के नगर निगम कार्यालय में पहुंचे हिंदू परिषद के प्रदेशाध्यक्ष मनीष राई व अन्य ।

फोटो :34: सोनीपत के नगर निगम कार्यालय में पहुंचे हिंदू परिषद के प्रदेशाध्यक्ष मनीष राई व अन्य ।

फोटो :34: सोनीपत के नगर निगम कार्यालय में पहुंचे हिंदू परिषद के प्रदेशाध्यक्ष मनीष राई व अन्य ।

फोटो :34: सोनीपत के नगर निगम कार्यालय में पहुंचे हिंदू परिषद के प्रदेशाध्यक्ष मनीष राई व अन्य ।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed