{"_id":"60fc62908ebc3eb2be204c9c","slug":"in-the-greed-of-taking-half-the-plot-the-friends-father-was-murdered-sonipat-news-rtk6188366164","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधा प्लॉट लेने के लालच में कर दी थी दोस्त के पिता की हत्या, अवैध हथियार सहित गिरफ्तार आरोपी का खुलासा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आधा प्लॉट लेने के लालच में कर दी थी दोस्त के पिता की हत्या, अवैध हथियार सहित गिरफ्तार आरोपी का खुलासा
विज्ञापन
सोनीपत। शहर के श्याम नगर में छह साल पहले व्यक्ति की मौत सड़क हादसे में नहीं हुई थी, बल्कि साजिश के तहत उनकी हत्या की गई थी। घटना के छह साल बाद पुलिस ने आरोपी को अवैध हथियार के मामले में गिरफ्तार कर इस मामले से पर्दा उठाया है। पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर तीन दिन के रिमांड पर लिया है। अब पुलिस व्यक्ति के बेटे की तलाश में जुट गई है।
सीआईए-2 स्टाफ की टीम ने अवैध हथियार के साथ व्यक्ति को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की पहचान मूलरूप से दिल्ली के गांव लिवासपुर फिलहाल सेक्टर-23 निवासी ओमप्रकाश के रूप में हुई। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि उसने 22 जून, 2015 को अपने साथी विक्रम के कहने पर उसके पिता फूल सिंह की कार से टक्कर मारकर हत्या की थी। उस समय फूल सिंह के भाई प्रेम सिंह ने भाई की हादसे में मौत की शिकायत दी थी। उन्होंने तब पुलिस को बताया था कि वह विकास नगर का रहने वाला है। उनका बड़ा भाई सुबह सैर को जाता था। जब वह ककरोई रोड पर पहुंचा था तो कार चालक ने उन्हें टक्कर मार दी थी। पुलिस ने मामले में सड़क हादसे में मौत का मुकदमा दर्ज किया था। इस मामले में पुलिस विक्रम की पत्नी की भूमिका की भी जांच करेगी।
सीआईए-2 प्रभारी अनिल कुमार ने बताया कि ओमप्रकाश की गिरफ्तारी से हत्या के मामले से पर्दा उठ सका है। मामले में फूलसिंह के बेटे विक्रम सिंह को भी आरोपी बनाया गया है। बताया गया है कि वह बिजली निगम में कार्यरत है। आरोपी ने बताया है कि विक्रम ने उसे ककरोई रोड पर एक प्लाट में आधा हिस्सा देने का लालच दिया था। उसका अपने पिता से उसी प्लाट को लेकर विवाद था।
विज्ञापन
वर्जन
सीआईए-2 की टीम ने अवैध हथियार के साथ एक युवक को गिरफ्तार किया है। उसने छह साल पहले कार से टक्कर मारकर एक सेवानिवृत्त कर्मी की हत्या करना स्वीकार किया है। हत्या कर्मचारी के बेटे ने कराई थी। उसको पुलिस टीम तलाश कर रही है। छह साल पहले इस मामले को सड़क हादसा मानकर जांच की गई थी।
- डॉ. रविंद्र कुमार, डीएसपी, सिटी।