{"_id":"67b8dc9f3c3b118f5a0ae5a1","slug":"in-the-competition-the-students-decorated-beautiful-urns-sonipat-news-c-197-1-snp1008-132613-2025-02-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: प्रतियोगिता में छात्राओं ने सजाए सुंदर कलश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: प्रतियोगिता में छात्राओं ने सजाए सुंदर कलश
Sat, 22 Feb 2025 01:35 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 22 Feb 2025 01:35 AM IST
विज्ञापन
फोटो 05- सोनीपत के गांव खानपुर कलां स्थित भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय में आयोजित कलश सजाओ
गोहाना। गांव खानपुर कलां स्थित भगत फूल सिंह महिला विश्वविद्यालय में शिक्षाविद भगत फूल सिंह के जन्मदिवस के उपलक्ष्य में चल रहे जयंती सप्ताह के दूसरे दिन कलश सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता एनएसएस इकाई व एलुमनी सेल की ओर से आयोजित की गई। विवि के विभिन्न विभागों की 34 टीमों ने प्रतियोगिता में भाग लिया।
विवि की कुलपति प्रोफेसर सुदेश ने कहा कि हमारी संस्कृति से हस्तकला विलुप्त होती जा रही है। महिला विश्वविद्यालय उसे फिर से जीवंत करने के लिए प्रयासरत है। छात्राओं को संस्कृति से रूबरू करवाया जा रहा है। सभी का ध्यान मानव कौशल की ओर आकर्षित करने की जरूरत है। भगत सिंह ने छात्राओं के जिस चहुंमुखी विकास की परिकल्पना की थी, महिला विश्वविद्यालय अपने प्रयासों से उसे पूरा करने की दिशा में बढ़ रहा है। एनएसएस इकाई की समन्वयक डाॅ. बबीता ने बताया कि प्रतियोगिता की विजेता छात्राओं को एलुमनी मीट कार्यक्रम में पुरस्कृत किया जाएगा। कार्यक्रम में प्राध्यापक डाॅ. सरला, डाॅ. शीला मलिक व डाॅ. कृतिका दहिया मौजूद रही।