फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   In the case of death in a road accident, the relatives expressed the possibility of murder

Sonipat News: सड़क दुर्घटना में मौत के मामले में परिजनों ने जताई हत्या की आशंका

Fri, 21 Apr 2023 12:25 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 21 Apr 2023 12:25 AM IST
विज्ञापन
In the case of death in a road accident, the relatives expressed the possibility of murder
गन्नौर। बजाना खुर्द निवासी साहिल की सड़क हादसे में हुई मौत के मामले में परिजनों ने अब हत्या की आशंका जताई है। परिजनों का आरोप है कि साहिल गांव के ही एक व्यक्ति के ट्रैक्टर पर मजदूरी करने गया था। आरोप है कि ट्रैक्टर मालिक ने ही साहिल की ट्रैक्टर से कुचल कर हत्या की है। मामले में निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर वीरवार को थाने पहुंचे परिजनों ने थाना प्रभारी रवि कुमार से मुलाकात की। थाना प्रभारी ने परिजनों को निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है। पुलिस ने परिजनों ने मामले में सात दिन का समय मांगा है। साहिल का शव मंगलवार को बजाना खुर्द-पुगथला रोड पर मिला था। थाना गन्नौर पुलिस ने साहिल के पिता रोहताश की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया था। अब परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed