फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   In protest against direct recruitment of SMO, doctors submitted demand letter to CM

एसएमओ की सीधी भर्ती करने के विरोध में चिकित्सकों ने सीएम के नाम सौंपा मांगपत्र

Thu, 25 Nov 2021 12:27 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 25 Nov 2021 12:27 AM IST
विज्ञापन
In protest against direct recruitment of SMO, doctors submitted demand letter to CM
लघु सचिवालय में सीटीएम डॉ. अनमोल को मांगपत्र सौंपते चिकित्सक। - फोटो : Sonipat
स्वास्थ्य विभाग में एसएमओ की सीधी भर्ती करने के विरोध में चिकित्सक बुधवार को लघु सचिवालय में पहुंचे। उन्होंने हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन के बैनर तले सीटीएम डॉ. अनमोल को सीएम मनोहर लाल को मांगपत्र सौंपा। साथ ही चिकित्सकों ने सरकार को चेतावनी देते हुए कहा कमि जब तक उनकी मांगों को पूरा नहीं किया जाता, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। साथ ही 5 दिसंबर को सीएम सिटी करनाल में प्रदेशभर के चिकित्सक एकत्रित होकर अपना विरोध जताएंगे।
विज्ञापन

हरियाणा सिविल मेडिकल सर्विसेज एसोसिएशन के जिला प्रधान डॉ. राहुल आंतिल ने बताया कि सरकार ने स्वास्थ्य विभाग में सीधे एसएमओ के पद पर चिकित्सकों की भर्ती करने की योजना बनाई है। इस योजना में पहले से नियुक्त मेडिकल अधिकारियों की अनदेखी होगी। इस भर्ती प्रक्रिया का चिकित्सकों ने वर्ष 2015 में विरोध किया था और सरकार ने भर्ती को रोकने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। जिसकी वजह से चिकित्सकों में रोष है। इतना ही नहीं चिकित्सकों की पदोन्नति भी लंबे समय से रुकी हुई है। उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि एसएमओ की सीधी भर्ती पर रोक लगाई जाए व पीजी पॉलिसी तैयार करके उसे लागू किया जाए। इस दौरान डॉ. विकास चहल, डॉ. प्यारे लाल, डॉ. रमेश, डॉ. कविता, डॉ. विशाल सैनी, डॉ. राजेश सिंघल, डॉ. संदीप शर्मा, डॉ. सीमा व डॉ. विपिन दलाल सहित अन्य चिकित्सक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed