{"_id":"68eac3f03a4364f11a0ecaae","slug":"in-kartik-harinam-sankirtan-prabhat-pheri-was-organised-and-the-lord-was-praised-sonipat-news-c-197-1-snp1008-143663-2025-10-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: कार्तिक में हरिनाम संकीर्तन प्रभातफेरी निकाल किया प्रभु गुणगान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: कार्तिक में हरिनाम संकीर्तन प्रभातफेरी निकाल किया प्रभु गुणगान
Sun, 12 Oct 2025 02:24 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sun, 12 Oct 2025 02:24 AM IST
विज्ञापन
फोटो 15- सोनीपत के मिशन चौक पर हरिनाम संकीर्तन प्रभातफेरी निकालते इस्कॉन प्रचार समिति के सदस्य।
- फोटो : samvad
सोनीपत। इस्कॉन प्रचार समिति की ओर से कार्तिक माह के शुभारंभ पर हरिनाम संकीर्तन प्रभातफेरी निकालकर प्रभु गुणगान किया गया। प्रभातफेरी मिशन चौक पर भगवान को दीपदान के साथ प्रारंभ की गई। इसके बाद हरिनाम संकीर्तन प्रभातफेरी क्षेत्र के शिव मंदिर, भूरे बाबा मंदिर, देव नगर, शिवा स्कूल, जवाहर नगर, सरदारों वाली गली से होते हुए वापस मिशन चौक पर संपन्न हुई।
समिति से रघु कुमार दास, कृष्ण कृपा दास, भागवत तत्व दास ने बताया कि हरिनाम संकीर्तन प्रभातफेरी का श्रद्धालुओं ने विभिन्न जगह स्वागत किया। श्रद्धालुओं को जगह-जगह पर कार्तिक माह महिमा के बारे में बताया गया। रघु कुमार दास ने बताया कि कार्तिक माह में लिया गया भगवान का नाम हजारों गुना ज्यादा फलदायी होता है।
रविवार को पालीवाल धर्मशाला से प्रारंभ कर ब्रह्मनगर, प्रभु नगर, विशाल नगर में हरिनाम संकीर्तन प्रभातफेरी निकाली जाएगी। प्रभातफेरी में ईश्वर चंद्र गौड़, सहदेव प्राण दास, सीए कृष्ण कुमार, मास्टर जयभगवान, श्याम सिंह रावत, जयप्रकाश, नरेश कुमार सैनी, युग धर्मदास, सुंदर, राजू, विजय गुप्ता मौजूद रहे।