फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   In Gohana, cases of murder and rape decreased while those of drug trafficking increased.

Sonipat News: गोहाना में हत्या और दुष्कर्म के मामले घटे तो नशा तस्करी के बढ़े

Thu, 22 Jan 2026 01:41 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 22 Jan 2026 01:41 AM IST
विज्ञापन
In Gohana, cases of murder and rape decreased while those of drug trafficking increased.
गोहाना। पुलिस विभाग के आंकड़े बताते हैं 2024 में दर्ज कुल 1476 के मुकाबले 2025 में 1385 आपराधिक मामले दर्ज हुए हैं। गोहाना क्षेत्र में हत्या, हत्या की कोशिश और महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामलों में काफी कमी आई है मगर नशा तस्करी और अवैध हथियार आदि के मामलों में कुछ बढ़ोतरी हुई है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता रविंद्र सिंह ने बताया कि 2024 में जानलेवा हमले या हत्या की कोशिश की 26 घटनाएं दर्ज हुई थीं। 2025 में इनकी संख्या 20 रही। गैर इरादतन हत्या की कोशिश के 2024 में 21 मामले सामने आए, वहीं 2025 में 12 मामले दर्ज किए गए हैं।
विज्ञापन

गंभीर चोट पहुंचाने की घटनाएं 79 से घटकर 56 रह गई हैं। वाहन चोरी के मामले भी 166 से घटकर एक साल में 139 दर्ज हुए। गृह भेदन की घटनाओं में भी 122 के मुकाबले 2025 में 111 एफआईआर दर्ज की गई हैं। 2024 में 75 वाहन दुर्घटनाएं दर्ज की गईं तो 2025 में 62 दर्ज हुईं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसी तरह 2024 में दुष्कर्म के 19 तो 2025 में 11 मामले दर्ज किए गए। पुलिस का दावा है कि सभी मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है। 2024 में दुष्कर्म के प्रयास का 1 मामला दर्ज हुआ तो बीते साल ऐसा कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।
इसके अलावा 2024 में दहेज हत्या के 4 मामले दर्ज हुए थे। 2025 में सिर्फ एक केस आया है। दहेज प्रताड़ना के मामले भी 42 की बजाय 34 दर्ज हुए।

इन मामलों में हुई बढ़ोतरी
साल 2024 में गोहाना पुलिस ने नशा तस्करी, अवैध हथियार और अवैध शराब आदि के मामलों में कुल 167 एफआईआर दर्ज की थी। 2025 में इनकी संख्या बढ़कर 238 हो गई। इनमें 2024 में दर्ज चरस, अफीम, गांजा, हेरोइन आदि के 15 मामलों के मुकाबले 2025 में ऐसे 21 मामले शामिल हैं। अवैध हथियार रखने या तस्करी के आरोप में पुलिस ने 2024 में 59 मामले दर्ज किए थे। बीते साल में इस अपराध में 91 एफआईआर दर्ज हुई हैं। पुलिस अधिकारी का कहना है कि तकरीबन सभी मामलों में आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

वर्जन
पुलिस आयुक्त ममता सिंह के मार्गदर्शन में क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बेहतर हुई है। इसे और मजबूती दे नागरिकों को बेहतर माहौल देने के लिए सक्रिय गश्त बढ़ाई जाएंगी। - भारती डबास, पुलिस उपायुक्त, गोहाना
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed