फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   In a dispute over an agreement, the young man was attacked with an awl in the chest and back.

Sonipat News: समझौते की रंजिश में युवक सीने-कमर पर सुए से हमला

Tue, 16 Dec 2025 02:19 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Tue, 16 Dec 2025 02:19 AM IST
विज्ञापन
In a dispute over an agreement, the young man was attacked with an awl in the chest and back.
सोनीपत। झगड़े में समझौता कराने की रंजिश में गांव रेवली में युवक ने बर्फ तोड़ने वाले सुए से विजय पर हमला कर दिया। हमले में युवक के सीने और कमर में चोट आई है। घायल को गंभीर हालत में मेडिकल कॉलेज खानपुर में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने हत्या की कोशिश की प्राथमिकी दर्ज कर ली है।
विज्ञापन


गांव रेवली निवासी विजय ने मुरथल थाना पुलिस को बताया कि दो दिन पहले उनके दोस्त विनीत और कार्तिक के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। उन्होंने बीचबचाव कर मामला शांत करा दिया था। इसी रंजिश में उस पर हमला किया गया।
विज्ञापन

विजय ने बताया कि वह जिम जाने के लिए निकला था। जब वह निजी स्कूल के पास पहुंचा तो कार में सवार गांव के ही कार्तिक, ध्रुव और आलोक उतरे जबकि बाइक पर सवार होकर कृष्ण, प्रीत, रौनक मलिक और जाट जोशी का नेपाली बॉक्सर भी वहां पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों ने उन्हें विनीत का पक्ष लेने की सजा देने की धमकी देते हुए उनकी पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान आरोपियों ने बर्फ तोड़ने वाले सूए से उनके सीने और कमर पर वार किए। उन्हें जान से मारने की धमकी देकर भाग गए।
राहगीरों ने उन्हें नागरिक अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों ने उन्हें प्राथमिक उपचार देने के बाद मेडिकल कॉलेज खानपुर कलां रेफर कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed