फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Illegal storage of fireworks in residential area, caught by Chief Minister Flying Squad

आवासीय क्षेत्र में किया आतिशबाजी का अवैध भंडारण, मुख्यमंत्री उड़नदस्ता ने पकड़ा

Sat, 17 Sep 2022 01:30 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 17 Sep 2022 01:30 AM IST
विज्ञापन
Illegal storage of fireworks in residential area, caught by Chief Minister Flying Squad
आनंद नगर में आतिशबाजी के भंडार की लिस्ट बनाती मुख्यमंत्री उड़नदस्ता टीम। संवाद - फोटो : Sonipat
आनंद नगर स्थित आवासीय क्षेत्र में आतिशबाजी का भंडार मिला है। सूचना के आधार पर मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम ने छापा मारकर भारी मात्रा में आतिशबाजी बरामद की है। कारोबारी ने इसको पंजाब के जिला संगरूर के धूरी से लेकर आने के बाद यहां रखा था। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम को गोदाम में प्रवेश करने के लिए घंटों तक इंतजार करना पड़ा।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री उड़नदस्ता के डीएसपी अजीत सिंह बताया कि करनाल में इंस्पेक्टर सुरेंद्र कुमार को सूचना मिली कि आतिशबाजी (पटाखों) का अवैध भंडारण आनंद नगर में किया गया है। सूचना पर उनके नेतृत्व में एसआई सुनील, श्रवण, एएसआई नरेंद्र व राजेश की टीम बनाई गई। साथ ही उपायुक्त के आदेश पर नायब तहसीलदार राई अंकित को ड्यूटी मजिस्ट्रेट बनाया गया। उनके नेतृत्व में पुलिस और अग्निशमन विभाग की टीम के साथ चार-मरला क्षेत्र स्थित आनंद नगर में छापा मारा गया। यहां आबादी के बीच अवैध रूप से गोदाम बनाया हुआ था। गोदाम के मालिक आनंद बत्रा को मौके पर बुलाकर ताला खुलवाया गया।
विज्ञापन

गोदाम में एक टाटा-407 और दो बोलेरो पिकअप में भरकर आतिशबाजी को लाया गया था। पंजाब के धूरी क्षेत्र में आतिशबाजी को लेकर आने के बाद आवासीय कॉलोनी में रखवा दिया गया, जिससे किसी को शक न हो। टीम को गोदाम से प्रतिबंधित, अत्यंत ज्वलनशील व खतरनाक श्रेणी की आतिशबाजी मिली है। आतिशबाजी का भंडारण करने वाले कारोबारी आनंद बत्रा के पास इसका लाइसेंस नहीं है। रात साढ़े दस बजे तक मुख्यमंत्री उड़नदस्ता के साथ ही सिविल लाइन थाना पुलिस की टीम मौके पर जांच कर रही थी। आतिशबाजी रखे जाने की भनक आसपास के लोगों को भी नहीं थी। टीम आतिशबाजी का चार्ट तैयार करा रही है। इसको फायर ब्रिगेड के नेतृत्व में यहां से सुरक्षित निकाला जाएगा।

 आनंद नगर में मकान के अंदर पड़ी आतिशबाजी। संवाद

आनंद नगर में मकान के अंदर पड़ी आतिशबाजी। संवाद- फोटो : Sonipat

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed