{"_id":"61366a0d8ebc3e5fa07863c5","slug":"illegal-occupation-was-broken-by-running-jcb-in-sector-23-people-protested-sonipat-news-rtk6231837125","type":"story","status":"publish","title_hn":"सेक्टर-23 में जेसीबी चलाकर अवैध कब्जे तोड़े, लोगों ने किया विरोध","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सेक्टर-23 में जेसीबी चलाकर अवैध कब्जे तोड़े, लोगों ने किया विरोध
विज्ञापन
सेक्टर-23 के न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में कार्रवाई के बाद लोगों से जानकारी लेते सीएम के पूर्व मीड?
- फोटो : Sonipat
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर के सेक्टर-23 के न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में एचएसवीपी (हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण) के अधिकारियों में जेसीबी चलवाकर अवैध कब्जे तुड़वाए। इस दौरान एचएसवीपी की टीम की तरफ से की गई कार्रवाई का लोगों ने विरोध भी किया, लेकिन भारी पुलिस बल के चलते उनकी एक न चली। इस दौरान 25 से ज्यादा घरों के सामने अवैध रूप से बनाए गए गेट, रैंप को जेसीबी से तुड़वाया गया। जिला परिवाद एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में नौ अगस्त को दोबारा शिकायत आने पर यह कार्रवाई की गई।
शहर के सेक्टर-23 के रहने वाले पवन दहिया ने जिला परिवाद एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में शिकायत दे रखी थी। नौ अगस्त को हुई बैठक में परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा ने शिकायत पर सुनवाई करते हुए एचएसवीपी के संपदा अधिकारी दीपक घनघस को निर्देश दिए थे कि वह अवैध रूप से कब्जा करने वाले लोगों को नोटिस देकर तुरंत कार्रवाई करें। कार्रवाई के लिए डीसी ललित सिवाच ने नायब तहसीलदार बलवान सिंह को ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किया। एचएसवीपी की टीम संपदा अधिकारी दीपक घनघस के नेतृत्व में सोमवार सुबह 11 बजे सेक्टर-23 स्थित न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में पहुंची। इस दौरान पुलिस की भी मदद ली गई। दोपहर बाद तीन बजे तक चली कार्रवाई के दौरान 25 से ज्यादा घरों के बाहर हुए कब्जे हटाए गए।
लोग बोले - बिना नोटिस दिए हुई कार्रवाई
एचएसवीपी की तरफ से की गई कार्रवाई के खिलाफ न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी के लोगों ने विरोध जताया। उन्होंने आरोप लगाया कि उन्हें किसी भी प्रकार का कोई नोटिस नहीं दिया गया। यही नहीं कार्रवाई करने के लिए आए अधिकारियों से बार-बार नोटिस मांगा गया, लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। लोगों ने आरोप लगाया कि सिर्फ मध्यमवर्गीय लोगों के घरों के बाहर कार्रवाई की गई है, जबकि अमीर लोगों के घरों के बाहर किसी भी प्रकार की कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस दौरान सीएम के पूर्व मीडिया सलाहकार राजीव जैन को बुलाकर कार्रवाई का मंजर दिखाया। इस पर उन्होंने अधिकारियों से फोन पर बात की और कहा कि जब पूरे प्रदेश के सेक्टरों में इस तरह के हालात हैं तो कार्रवाई केवल यहीं पर क्यों की जा रही है।
विज्ञापन
वर्जन
जिला परिवाद एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में दी गई शिकायत पर सेक्टर-23 स्थित न्यू हाउसिंग कॉलोनी में कब्जे हटाए गए। सेक्टर के लोगों ने निर्धारित जगह से तीन-तीन फुट आगे तक निर्माण कर रखा था। अवैध कब्जे किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किए जाएंगे।
- दीपक घनघस, संपदा अधिकारी एचएसवीपी।

सेक्टर-23 के न्यू हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में अवैध निर्माण तोड़ती जेसीबी। संवाद- फोटो : Sonipat