फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Illegal mining was done from Panchayat land, villagers and Gram Panchayat filed complaint and demanded action

Sonipat News: पंचायती जमीन से किया अवैध खनन, ग्रामीणों व ग्राम पंचायत ने शिकायत देकर की कार्रवाई की मांग

Wed, 12 Mar 2025 01:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Wed, 12 Mar 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Illegal mining was done from Panchayat land, villagers and Gram Panchayat filed complaint and demanded action
फोटो 34: सोनीपत के गांव सोहटी की पंचायती जमीन से रात के समय उठाई गई मिट्‌टी। संवाद - फोटो : mathura
खरखौदा(सोनीपत)। गांव सोहटी की पंचायती जमीन से अवैध खनन का मामला सामने आया है। ग्राम पंचायत की तरफ से मामले की शिकायत बीडीपीओ कार्यालय व प्रशासनिक अधिकारियों का भी दी है। ग्रामीणों ने इस मामले में सख्त कार्रवाई की मांग की है। पंचायत की तरफ से बीडीपीओ को लिखे पत्र में रात के समय गांव की शामलात वन भूमि से अवैध रूप से खनन किए जाने की बात कही गई है।
विज्ञापन

सरपंच बबीता का कहना है कि उन्हें मंगलवार सुबह ही पंचायती जमीन से खनन होने की सूचना मिली। जिस पर मौके पर जाकर निरीक्षण करने के बाद न केवल सैदपुर चौकी पुलिस को सूचना दी गई बल्कि लिखित में शिकायत बीडीपीओ कार्यालय में देकर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की मांग की गई है। दूसरी तरफ, गांव की तरफ से डा. शमशेर सिंह, राजेश, बिजेंद्र व सतपाल आदि ने मुख्यमंत्री, उपायुक्त व एसडीएम को लिखित शिकायत भेजी है। जिसमें आरोप लगाया गया है कि राजनीतिक संरक्षण के चलते मिट्टी चोर बार-बार अवैध खनन को अंजाम दे रहे हैं और भट्टा मालिकों को मिट्टी आपूर्ति की जा रही है। जिस पर ग्रामीणों ने भी प्रशासन से कार्रवाई की मांग की गई है।
विज्ञापन

--
अवैध खनन का मामला मेरे संज्ञान में आया है, बीडीपीओ को जांच की जिम्मेदारी दी गई है। बुधवार को वह खुद मौके का मुआयना करेंगी। जांच के बाद अवैध खनन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डाॅ. निर्मल नागर, एसडीएम खरखौदा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed