फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Illegal cuts of KMP-KGP will be closed and Roads illuminated with lights

केएमपी-केजीपी के अवैध कट होंगे बंद: लाइटों से जगमग होंगे मार्ग, अवैध पार्किंग पर की जाएगी कार्रवाई

Wed, 01 Mar 2023 12:03 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा)
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत (हरियाणा) Published by: नवीन दलाल Updated Wed, 01 Mar 2023 12:03 PM IST
सार

कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) व कुंडली-गाजियाबाद-पलवल (केजीपी) एक्सप्रेस-वे पर अवैध कटों को खोलने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।अतिरिक्त उपायुक्त ने केएमपी-केजीपी पर अवैध पार्किंग को लेकर कहा कि पुलिस अधिकारी गश्त बढ़ाकर जिले में यातायात नियमों का पालन न करने वाले वाहन चालकों के चालान करें। 

विज्ञापन
Illegal cuts of KMP-KGP will be closed and Roads illuminated with lights
KMP Expressway - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सोनीपत में सड़क दुर्घटना पर अंकुश लगाने के लिए केएमपी-केजीपी पर सभी अवैध कट बंद किए जाएंगे। खराब पड़ी लाइटों को तुरंत प्रभाव से ठीक करवाया करवाने के अलावा राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों को रास्ते में ही खड़ा करने वाले चालकों के खिलाफ पुलिस विभाग की ओर से कार्रवाई की जाएगी। प्रेम कॉलोनी के पास जीटी रोड पर दूषित पानी की निकासी के लिए व्यवस्था की जाएगी।

विज्ञापन


जिसके लिए अतिरिक्त उपायुक्त अंकिता चौधरी ने सभी संबंधित विभागों को एकजुटता दिखाते हुए कार्यों को जल्द पूरा करने के निर्देश दिए हैं। अतिरिक्त उपायुक्त लघु सचिवालय में सड़क सुरक्षा व सुरक्षित स्कूल वाहन पॉलिसी की बैठक के दौरान अधिकारियों को संबोधित कर रही थीं।
विज्ञापन


उन्होंने कुंडली-मानेसर-पलवल (केएमपी) व कुंडली-गाजियाबाद-पलवल (केजीपी) एक्सप्रेस-वे पर अवैध कटों को खोलने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने बार-बार मिल रही लाइटों संबंधी समस्या पर एसएसआईआईडीसी के अधिकारियों को जल्द समाधान करवाने के लिए कहा। जीटी रोड पर दूषित पानी को लेकर पार्षद व जनस्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निरीक्षण करने के लिए कहा, ताकि वहां जाम की स्थिति न बने।

विज्ञापन
विज्ञापन

गश्त बढ़ाने के साथ चालान करने के निर्देश

अतिरिक्त उपायुक्त ने केएमपी-केजीपी पर अवैध पार्किंग को लेकर कहा कि पुलिस अधिकारी गश्त बढ़ाकर जिले में यातायात नियमों का पालन न करने वाले वाहन चालकों के चालान करें। बिजली निगम के अधिकारी निरीक्षण कर बहालगढ़ चौक पर लगे बिजली के खंभों को आवश्यकतानुसार पीछे करवाया जाए।

पॉलिसी के तहत होगी स्कूल वाहनों की जांच
अतिरिक्त उपायुक्त ने सभी उपमंडल अधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि वह अपने क्षेत्र के स्कूल वाहनों की लगातार जांच करें। सुरक्षित वाहन पॉलिसी का पालन न करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करें। सड़क सुरक्षा को लेकर सभी सड़कों का अंकेक्षण (ऑडिट) करें। विभाग अपने से संबंधित मॉडल रोड के कार्यों को जल्द पूरा करवाएं। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित टोल प्लाजा का निरीक्षण कर लोगों की सुविधा के लिए की गई व्यवस्था का जायजा लिया जाए।

अनुपस्थित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश
अंकिता चौधरी ने कहा कि बैठक के दौरान अनुपस्थित रहने वाले एनएचएआई अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। इस मौके पर उपमंडल अधिकारी नागरिक सोनीपत राकेश संधू, गोहाना के आशीष कुमार, आरटीए शंभू राठी, एसीपी रमेश, पुलिस विभाग से इंस्पेक्टर विकास, जोगिंद्र, आरटीए कार्यालय से टीएसआई दीपक सरोहा व अभिषेक मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed