{"_id":"61e70ee929af305d643a4fbe","slug":"illegal-construction-of-two-shops-demolished-six-dpcs-sonipat-news-rtk636095443","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो दुकानों के अवैध निर्माण, 6 डीपीसी को किया ध्वस्त","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो दुकानों के अवैध निर्माण, 6 डीपीसी को किया ध्वस्त
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोनीपत। गोहाना से सोनीपत रोड पर गांव बड़वासनी की राजस्व संपदा में चल रहे अवैध निर्माण पर जिला नगर योजनाकार विभाग की टीम ने कार्रवाई की। पुलिस बल के साथ पहुंची टीम ने यहां दो दुकानों के अवैध निर्माण, छह डीपीसी व बनाए जा रहे रास्ते को जेसीबी की सहायता से ध्वस्त कर दिया।
जिला नगर योजनाकार अधिकारी नरेश कुमार ने बताया कि गांव बड़वासनी की राजस्व संपदा में प्रॉपर्टी डीलर द्वारा अवैध कॉलोनी विकसित की जा रही थी। प्रॉपर्टी डीलरों द्वारा काटी गई कॉलोनी में पहले भी तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई थी। अब विभाग द्वारा प्रॉपर्टी डीलर के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया है। उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा भूमाफियाओं के खिलाफ अभियान चलाया हुआ है। जहां कहीं भी अवैध निर्माणों की सूचना मिलती है, तुरंत कार्रवाई की जा रही है। यह अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेगा। लोगों को जागरूक करने के लिए सभी अवैध कॉलोनियों में चेतावनी बोर्ड भी लगाए गए हैं। लोगों को भी चाहिए कि कहीं पर जमीन की खरीद-फरोख्त करने से पहले जिला नगर योजनाकार कार्यालय में संपर्क करें। मंगलवार को की गई तोड़फोड़ की कार्रवाई के दौरान सहायक नगर योजनाकार-कम-ड्यूटी मजिस्ट्रेट अंजू, फील्ड स्टाफ व पुलिस बल मौजूद रहा।