{"_id":"69ab346d09dc6e898f012a7c","slug":"illegal-colony-demolished-with-bulldozer-sonipat-news-c-197-1-snp1015-150481-2026-03-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: अवैध कॉलोनी को बुलडोजर से ढहाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: अवैध कॉलोनी को बुलडोजर से ढहाया
विज्ञापन
फोटो : सोनीपत के कबीरपुर के पास अवैध निर्माण को ध्वस्त करता बुलडोजर। स्रोत: डीटीपी
- फोटो : 1
स्रोत: डीटीपी
सोनीपत। नगर योजनाकार विभाग की ओर से कबीरपुर के पास ड्रेन नंबर छह किनारे 10 एकड़ में बसाई जा रही अवैध कॉलोनी को ध्वस्त किया गया। इस दौरान प्रशासन ने बुलडोजर से मकान, दो डीपीसी, कच्चे रोड, सीवर सिस्टम को ढहा दिया। कार्रवाई के दौरान जिला नगर योजनाकार (डीटीपी) अजमेर सिंह मौजूद रहे।
डीटीपी अजमेर सिंह ने लोगों से अपील करते हुए कहा कि अवैध कॉलोनियों में प्लॉट न खरीदें। ऐसी कॉलोनियों में सरकार की ओर से कोई भी मूलभूत सुविधा जैसे सड़क, पानी, सीवरेज या बिजली प्रदान नहीं की जाती। प्लॉट खरीदने से पूर्व यह सुनिश्चित करें कि संबंधित कॉलोनी नियमानुसार स्वीकृत है या नहीं।
डीटीपी ने यह भी स्पष्ट किया कि जिले में किसी भी अवैध कॉलोनी के निर्माण की अनुमति नहीं दी जाएगी। उन्हाेंने चेतावनी दी कि यदि कोई व्यक्ति अवैध कॉलोनी विकसित करता पाया गया तो उसके विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करवाई जाएगी।