फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   If you want to find a road with potholes, come to Baroda: Induraj

गड्ढों के बीच सड़क तलाशनी हो तो बरोदा चले आइए : इंदुराज

Thu, 20 Mar 2025 12:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Thu, 20 Mar 2025 12:31 AM IST
विज्ञापन
If you want to find a road with potholes, come to Baroda: Induraj
फोटो 36- विधानसभा सत्र के दौरान हलके के लंबित विकास कार्यों का मुद्दा उठाते बरोदा से विधायक इंद
गोहाना। हलका बरोदा से विधायक इंदुराज नरवाल ने बुधवार को विधानसभा सत्र के दौरान प्रदेश व हलके से जुड़े विकास कार्यों का मुद्दा उठाया। उन्होंने विधानसभा अध्यक्ष से कहा कि आपको सड़कों पर गड्ढे तो बहुत देखे होंगे, लेकिन गड्ढों के बीच सड़क तलाशनी हो तो हलका बरोदा चले आइए।
विज्ञापन

विधायक के सवाल पर मंत्री ने खुद कबूला कि बरोदा की मार्केटिंग बोर्ड के अंतर्गत आने वाली 232 किमी सड़कों पर तीन वर्ष में सिर्फ 26 किमी की मरम्मत शुरू की गई, यह भी अधूरी है। उनके प्रश्न पर मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने वादा किया कि अगले 6 माह तक सभी खस्ताहालत सड़कों का नवीनीकरण पूरा कर लिया जाएगा। विधायक ने कहा कि पांच वर्ष के लिए 5 करोड़ रुपये प्रति विधायक का आवंटन मजाक है। यह विकास है या सिर्फ दिखावा। उन्होंने माइनरों की रिमॉडलिंग व विस्तार का मुद्दा भी उठाया। कथूरा माइनर, आहुलाना माइनर व सिवानका माइनर कई गांवों से होकर गुजरती हैं। इनकी हालत जर्जर हो चुकी है। गांव रभड़ा की पिलरू मोरी को रिजवाहा में बदला जाए, जवाहरा माइनर के लिए नया हेड बनाया जाए।
विज्ञापन

इंदुराज नरवाल ने आरोप लगाया कि बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा देने वाली सरकार मेरे हलके में इस नारे के विपरीत कार्य कर रही है। वर्ष 2020 के बरोदा उपचुनाव में तत्कालीन मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने गांव भैंसवाल कलां व गांव बरोदा में महिला महाविद्यालय बनवाने की घोषणा की थी, लेकिन आज तक निर्माण शुरू नहीं हुआ।

फोटो 36- विधानसभा सत्र के दौरान हलके के लंबित विकास कार्यों का मुद्दा उठाते बरोदा से विधायक इंद

फोटो 36- विधानसभा सत्र के दौरान हलके के लंबित विकास कार्यों का मुद्दा उठाते बरोदा से विधायक इंद

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed