{"_id":"67d7272182a088f5080c70e3","slug":"if-the-government-had-not-stood-by-us-those-who-did-wrong-to-our-daughters-would-have-been-in-jail-bajrang-punia-sonipat-news-c-197-1-snp1001-133769-2025-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकार साथ खड़ी नहीं होती तो बेटियों के साथ गलत करने वाले जेल में होते : बजरंग पूनिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकार साथ खड़ी नहीं होती तो बेटियों के साथ गलत करने वाले जेल में होते : बजरंग पूनिया
Mon, 17 Mar 2025 01:01 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Mon, 17 Mar 2025 01:01 AM IST
विज्ञापन
फोटो 09: सोनीपत स्थित आवास पर पत्रकारों से बातचीत करते बजरंग पूनिया। संवाद
सोनीपत। ओलंपियन पहलवान और राष्ट्रीय किसान कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष बजरंग पूनिया ने भारतीय कुश्ती संघ की बहाली को लेकर सरकार पर एक बार फिर से निशाना साधा है।
उन्होंने कहा कि पहले सरकार पिछले दरवाजे उनका साथ दे थी और अब खुलकर सामने आई है। सरकार साथ खड़ी नहीं होती तो बेटियों के साथ गलत करने वाले जेल में होते। साथ ही कहा कि बेटियों को न्याय दिलाने के लिए हम साथ खड़े थे, खड़े हैं और खड़े रहेंगे। पूनिया रविवार को अपने आवास पर भारतीय कुश्ती संघ को बहाल करने, हरियाणा में कानून व्यवस्था, किसान आंदोलन और कांग्रेस संगठन को लेकर पत्रकारों से बातचीत की।
उन्होंने कहा कि पहले कुश्ती संघ के तथाकथित ठेकेदारों को सरकार पीछे के दरवाजे से समर्थन कर रही थी, लेकिन अब वह खुलकर साथ खड़ी है। अगर सरकार का समर्थन नहीं होता, तो बेटियों के साथ गलत करने वाले अब तक जेल में होते। उन्होंने कहा कि हम बेटियों को न्याय दिलाने के लिए पहले भी उनके साथ खड़े थे और आगे भी खड़े रहेंगे। हरियाणा में बढ़ते अपराध को लेकर बजरंग ने कहा कि भाजपा सरकार के राज में अपराध बढ़ा है और हरियाणा इस मामले में नंबर वन बन गया है। प्रदेश सरकार को अपराधियों पर लगाम कसनी चाहिए।
विज्ञापन
हरियाणा में कांग्रेस के नेता प्रतिपक्ष और संगठन निर्माण को लेकर पूनिया ने कहा कि आलाकमान जल्द ही नेता प्रतिपक्ष की घोषणा करेंगे और संगठन को मजबूत करने पर काम जारी है। इस पर लगातार चर्चा हो रही है। कैबिनेट मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा और भाजपा विधायक रामकुमार गौतम के बीच बहस पर उन्होंने कहा कि जहां प्रदेश की प्रगति की बात होनी चाहिए, वहां इस तरह की बयानबाजी हो रही है। लोकतंत्र के मंदिर में इस तरह के शब्दों का इस्तेमाल नहीं होना चाहिए। जनता को वोट की चोट से ऐसे नेताओं को सबक सिखाना चाहिए।
बिहार में कांग्रेस और आरजेडी के साथ गठबंधन को लेकर उन्होंने कहा कि इस पर फैसला पार्टी आलाकमान करेंगे। बजरंग पूनिया ने किसानों के मुद्दे पर सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए कहा कि देशभर के किसान दोहरी मार झेल रहे हैं। एक तरफ मौसम की मार तो दूसरी तरफ सरकार की। किसानों के साथ वादाखिलाफी की गई और उन पर लाठीचार्ज कर उन्हें आंदोलन के लिए मजबूर किया गया।