{"_id":"681a68816ac47da620057b62","slug":"if-sex-ratio-decreases-in-the-village-action-will-be-taken-against-the-concerned-doctor-sonipat-news-c-197-1-snp1003-136285-2025-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: गांव में लिंगानुपात कम होने पर संबंधित चिकित्सक पर होगी कार्रवाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: गांव में लिंगानुपात कम होने पर संबंधित चिकित्सक पर होगी कार्रवाई
Wed, 07 May 2025 01:22 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Wed, 07 May 2025 01:22 AM IST
विज्ञापन
सोनीपत। लघु सचिवालय में मंगलवार को उपायुक्त डॉ. मनोज कुमार ने स्वास्थ्य विभाग की जुड़ी योजनाओं की समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि जिन गांवों का लिंगानुपात 700 से कम आया, उस क्षेत्र के संबंधित चिकित्सक पर कार्रवाई की जाएगी। सरकार की ओर से संचालित किए जा रहे कार्यक्रमों की समीक्षा हर माह की जाएगी।
उपायुक्त ने कहा कि गांव जफरपुर, गढ़ी बिलंदा, लड़सौली, झुंडपुर, मल्हामाजरा, किडोली, आनंदपुर, माजरी व ग्यासपुर का लिंगानुपात 700 से कम है। इन गांवाें का लिंगानुपात पांच साल से लगातार नीचे आ रहा है। अगर भविष्य में इस तरह की लापरवाही की गई तो संबंधित चिकित्सक पर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि जिले में लिंगानुपात में सुधार लाने के लिए लोगों को ज्यादा से ज्यादा जागरूक किया जाए।
उपायुक्त ने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या और गिरते लिंगानुपात को रोकने के उद्देश्य से जिले में गर्भधारण पूर्व एवं प्रसव पूर्व निदान तकनीक अधिनियम (पीसी एंड पीएनडीटी एक्ट) को सख्ती से लागू करें। स्वास्थ्य विभाग जिले में चल रहे अल्ट्रासाउंड सेंटरों पर नजर रखें और जिले की सीमा से सटे उत्तर प्रदेश व दिल्ली में कहीं भी लिंग जांच की सूचना मिलती है तो स्वास्थ्य विभाग की टीम की ओर से तुरंत कार्रवाई की जाए। अगर कोई सेंटर या व्यक्ति इस कार्य में संलिप्त मिलता है तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाए।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि जिला नागरिक अस्पताल व मेडिकल कॉलेज प्रशासन तालमेल कर मरीजों के उपचार में बेहतर कदम उठाएं। अस्पताल से भेजे जाने वाले मरीजों को मेडिकल कॉलेज प्रशासन तुरंत भर्ती कर उसका उपचार करें।
उपायुक्त ने एंबुलेंस की स्थिति खराब मिलने पर नोडल अधिकारी डॉ. सुभाष गहलावत को फटकार लगाई। उन्होंने कहा कि सभी एंबुलेंस की स्थिति जल्द ठीक की जाएगी। इस दौरान सिविल सर्जन डॉ. ज्योत्सना, उप सिविल सर्जन डॉ. अनीता सहारण, डॉ. जितेंद्र सिंह, उप चिकित्सा अधीक्षक डाॅ. गिन्नी लांबा, अनविता कौशिक समेत अन्य स्वास्थ्य अधिकारी भी मौजूद रहे।