फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Ice and ice cream were being made without food license, dirt found in Rasgulla factory

Sonipat News: बिना फूड लाइसेंस बना रहे थे बर्फ और आइसक्रीम, रसगुल्ला फैक्टरी में मिली गंदगी

Sat, 10 Jun 2023 12:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Sat, 10 Jun 2023 12:11 AM IST
विज्ञापन
Ice and ice cream were being made without food license, dirt found in Rasgulla factory
फोटो :28: देवडू रोड स्थित रसगुल्ला फैक्टरी में कार्रवाई करती मुख्यमंत्री उड़नदस्ता व खाद्य सुरक
सोनीपत। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम ने खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम को साथ लेकर बर्फ, आइसक्रीम व रसगुल्ला बनाने वाली फैक्टरी में छापा मार कार्रवाई की। इस दौरान फैक्टरियों में काफी अनियमितता मिली। बर्फ व आइसक्रीम तो बिना फूड लाइसेंस के बनाई जा रही थी तो रसगुल्ला फैक्टरी में गंदगी मिली। खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम ने दोनों फैक्टरी मालिक को नोटिस थमाया है।
विज्ञापन


शुक्रवार को मुख्यमंत्री उड़नदस्ता की टीम एसआई सुनील, राजेश व सीआईडी से नरेंद्र के साथ खाद्य सुरक्षा अधिकारी डॉ. जोगेंद्र सिंह को साथ लेकर सबसे पहले देवडू रोड स्थित रसगुल्ला फैक्टरी पहुंची। वहां पर सफाई का अभाव देखकर टीम ने मालिक को चेतावनी देते हुए फटकार लगाई। टीम ने चेताया कि सभी खाद्य पदार्थ ढके हुए होने चाहिए। अगर फिर से कोई बिना ढका पदार्थ मिला तो कार्रवाई की जाएगी। टीम ने वहां से दो सैंपल लिए हैं, जिनकी जांच करवाई जाएगी। वहां से टीम मुरथल रोड पर स्थित विकास नगर पहुंची। टीम ने पहले बर्फ फैक्टरी में छापा मारा। टीम को सूचना मिली थी कि बर्फ फैक्टरी में शुद्ध पानी का इस्तेमाल नहीं हो रहा है। टीम ने लाइसेंस मांगा तो फैक्टरी मालिक नहीं दिखा सका। इसके बाद टीम ने वहां से दो सैंपल लिए। जिनकी जांच कराकर उसके अनुसार कार्रवाई की जाएगी। साथ ही फूड लाइसेंस नहीं मिलने पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने फैक्टरी मालिक को नोटिस थमाया है। उसके बाद टीम पास ही स्थित एक आइसक्रीम फैक्टरी में पहुंची। वहां पर गहनता से जांच कर दो सैंपल लिए। आइसक्रीम फैक्टरी मालिक भी फूड लाइसेंस नहीं दिखा सका। उसे भी नोटिस दिया गया है।
विज्ञापन


मुनाफा कमाने के लिए नियमों का नहीं रखा जा रहा ध्यान

आरोप है कि मोटा मुनाफा कमाने के चक्कर में नियमों का ध्यान नहीं रखा जा रहा है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी को दो फैक्टरी में फूड लाइसेंस तक नहीं मिला है। आम लोगों की सेहत से खिलवाड़ किया जा रहा है। मुख्यमंत्री उड़नदस्ता के खाद्य सुरक्षा विभाग के अधिकारियों की टीम की छापे की कार्रवाई से अन्य फैक्टरी मालिकों में भी हड़कंप मचा रहा। इस दौरान कई तो अपनी फैक्टरी पर ताला लगाकर चले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री उड़नदस्ता व सीआईडी के साथ छापा मारा गया। दो कंपनी में फूड लाइसेंस नहीं मिला। दोनों को नोटिस देकर जवाब मांगा गया है। उसके अनुसार कार्रवाई होगी। वहीं बर्फ, आइसक्रीम व रसगुल्ला फैक्टरी में दो-दो सैंपल लिए गए हैं। सभी को जांच के लिए पंचकूला भेजा जाएगा। उनकी रिपोर्ट के अनुसार कार्रवाई की जाएगी। -जोगेंद्र सिंह, खाद सुरक्षा अधिकारी, सोनीपत

बर्फ व आइसक्रीम का प्रयोग जरूरतमंद परिवार करते हैं। ऐसे में उनकी गुणवत्ता में कमी के चलते जरूरतमंद परिवारों के बीमार होने का डर बना रहता है। जिसके चलते ही खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम को साथ लेकर छापा मारा गया। इस तरह के अभियान लगातार जारी रहेंगे। आम लोगों की सेहत से खिलवाड़ कतई बर्दाश्त नहीं होगा। संबंधित विभागों को भी सतर्कता के साथ कार्रवाई करनी चाहिए।


अजीत सिंह, डीएसपी मुख्यमंत्री उड़नदस्ता

फोटो :28: देवडू रोड स्थित रसगुल्ला फैक्टरी में कार्रवाई करती मुख्यमंत्री उड़नदस्ता व खाद्य सुरक

फोटो :28: देवडू रोड स्थित रसगुल्ला फैक्टरी में कार्रवाई करती मुख्यमंत्री उड़नदस्ता व खाद्य सुरक

फोटो :28: देवडू रोड स्थित रसगुल्ला फैक्टरी में कार्रवाई करती मुख्यमंत्री उड़नदस्ता व खाद्य सुरक

फोटो :28: देवडू रोड स्थित रसगुल्ला फैक्टरी में कार्रवाई करती मुख्यमंत्री उड़नदस्ता व खाद्य सुरक

फोटो :28: देवडू रोड स्थित रसगुल्ला फैक्टरी में कार्रवाई करती मुख्यमंत्री उड़नदस्ता व खाद्य सुरक

फोटो :28: देवडू रोड स्थित रसगुल्ला फैक्टरी में कार्रवाई करती मुख्यमंत्री उड़नदस्ता व खाद्य सुरक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed