फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Husband slit his wife s throat with a knife In Sonipat

मेरठ के बाद सोनीपत में साहिल की बर्बरता: 'तू पसंद नहीं, तुझे मार दूसरी शादी करूंगा', चाकू से पत्नी का काटा गला

Fri, 04 Apr 2025 12:41 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, गोहाना (सोनीपत)
संवाद न्यूज एजेंसी, गोहाना (सोनीपत) Published by: आकाश दुबे Updated Fri, 04 Apr 2025 12:41 PM IST
सार

14 माह पहले दोनों का विवाह हुआ था। दो माह पहले बेटा होने के बाद से पत्नी को परेशान कर कहता था करुंगा दूसरी शादी 

विज्ञापन
Husband slit his wife s throat with a knife In Sonipat
पति के साथ निशा। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मेरठ के सौरभ हत्याकांड की तरह ही हरियाणा के सोनीपत के गांव भैंसवान खुर्द में साहिल नाम के युवक की बर्बरता सामने आई है। यहां घरेलू कलह में साहिल ने अपनी पत्नी की गला काटकर हत्या कर दी। दंपती को दो माह पहले बेटा हुआ था। इसके बाद दोनों में कलह बढ़ गई थी। बुधवार आधी रात को वारदात को अंजाम देकर आरोपी भाग गया। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।

विज्ञापन

दिल्ली के अलीपुर क्षेत्र स्थित गांव मुखबिलपुर निवासी सपना ने बरोदा थाना पुलिस को बताया है कि उनकी बड़ी बेटी निशा उर्फ ईशा की शादी गांव भैंसवान खुर्द निवासी साहिल से 17 फरवरी, 2024 को हुई थी। साथ ही छोटी बेटी खुशी की शादी साहिल के छोटे भाई सावन के साथ हुई थी। दो माह पहले उनकी बेटी निशा ने बेटे को जन्म दिया था। बेटा पैदा होने के बाद से साहिल उनकी बेटी को ज्यादा परेशान करने लगा था।

विज्ञापन
विज्ञापन

सपना ने बताया कि साहिल उनकी बेटी निशा से कहता था कि तू मुझे पसंद नहीं है और तुझे जान से मारकर दूसरी शादी करूंगा। बुधवार रात को खाना खाने के बाद साहिल व निशा दो माह के बेटे के साथ कमरे में सोने के लिए चले गए। देर रात करीब 12 बजे उसने छुरा (धारदार चाकू) से बेटी का गला काट दिया। सपना का कहना है कि वह रात को मौके पर नहीं थी। वह अपनी बहन के घर यूपी के मेरठ गई थी।

पढ़ें- सुहागरात पर पत्नी बोली: 'मुझे छुआ तो दे दूंगी जान, सभी को भिजवा दूंगी जेल'; पति ने सुनाई पूरी आपबीती

विज्ञापन

वहां से लौटने पर अपनी दूसरी बेटी खुशी से बात करने के बाद पूरी घटना का पता लगा। पुलिस ने सपना के बयान पर हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है। देर रात मामले का पता लगने पर बरोदा थाना की भैंसवान चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस को निशा का शव कमरे में खून से लथपथ मिला। पुलिस ने फोरेंसिक साइंस लैब की टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए। 

महिला की धारदार हथियार से हमला कर हत्या की गई है। मामले में महिला की मां ने अपने दामाद पर हत्या का आरोप लगाया है। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। उसे जल्द गिरफ्तार किया जाएगा। -ऋषिकांत, एसीपी गोहाना।

यह भी पढ़ें- UP: पत्नी संग स्टेज पर चार-पांच मिनट तक डांस किया, फिर गश खाकर गिर पड़े; शादी की 25वीं वर्षगांठ पर पति की मौत

संबंधित वीडियो-

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed