फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Husband arrested for strangling pregnant wife to death

Sonipat News: गर्भवती पत्नी की गला घोंटकर हत्या करने का आरोपी पति गिरफ्तार

Mon, 03 Jul 2023 12:31 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Mon, 03 Jul 2023 12:31 AM IST
विज्ञापन
Husband arrested for strangling pregnant wife to death
पत्नी की गला घाेंटकर हत्या करने का आरोपी अशोक पुलिस टीम के साथ। संवाद
गोहाना। गांव रभड़ा में गर्भवती पत्नी की चुन्नी से गला घोंटकर हत्या करने के आरोपी पति अशोक को थाना सदर गोहाना की पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को पुलिस ने अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया है। पुलिस का कहना है कि वारदात में शामिल अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

पानीपत के मतलौड़ा निवासी राजबीर उर्फ काला ने पुलिस को शिकायत दी थी कि उनकी भतीजी कॉफी की शादी लगभग चार साल पहले गांव रभड़ा के अशोक के साथ हुई थी। उसका दो साल का बेटा निशांत है। राजबीर ने आरोप लगाया था कि अशोक और उसके परिवार के सदस्य उनकी भतीजी से मारपीट करते थे। कई बार पंचायत करके अशोक और उनके परिजनों को समझाया गया, लेकिन वे अपनी आदत से बाज नहीं आए। हत्या से 2 दिन पहले कॉफी से मारपीट की गई थी। शनिवार को उसे फोन पर सूचना मिली कि कॉफी की हत्या कर दी गई है। इसके बाद वह परिवार और लोगों के साथ गांव रभड़ा पहुंचा। घर में कॉफी का शव कमरे और स्टोर के पास पड़ा था। उसके गले पर निशान थे। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण कर शव को नागरिक अस्पताल पहुंचाया। थाना सदर गोहाना के उप निरीक्षक रामनिवास ने बताया कि मृतका के पति अशोक को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed