{"_id":"67856c5a50bdfeb63e0683ab","slug":"husband-accused-of-attacking-wife-with-brick-after-consuming-poison-dies-sonipat-news-c-197-1-snp1001-130776-2025-01-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: जहर खाकर आने के बाद पत्नी पर ईंट से हमला करने के आरोपी पति की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: जहर खाकर आने के बाद पत्नी पर ईंट से हमला करने के आरोपी पति की मौत
Tue, 14 Jan 2025 01:11 AM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Tue, 14 Jan 2025 01:11 AM IST
विज्ञापन
गोहाना। सोनीपत रोड पर आरओ प्लांट में काम करने वाली महिला ने अपने पति पर जहर खाकर आने के बाद ईंट से हमला करने का आरोप लगाकर मुकदमा दर्ज कराया है। महिला के पति को अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
देवीपुरा कॉलोनी निवासी ज्योति ने सिटी थाना पुलिस को बताया कि वर्ष 2003 में उन्होंने गांव गुढ़ा के तिलकराज से शादी की थी। उसका पति नशे का आदी था और अक्सर मारपीट करता था। इससे उसने तलाक ले लिया था। उनके पास दो बेटे आनंद व मोहित हैं। आनंद पिता के पास रहता है और मोहित उनके पास रह रहा है। बाद में करीब 11-12 साल पहले उसने देवीपुरा कॉलोनी के अमित से दूसरी शादी कर ली थी। वह तीन साल से पति व बेटे मोहित के साथ गांव गढ़ी सराय नामदार खां में किराए पर रहती थी। अमित भी नशा करता था और उससे अकसर झगड़ा करता था। इसके चलते वह छह माह से अपने पति अमित से अलग होकर बेटे के साथ रह रही है। वह बेटे के साथ सोनीपत रोड स्थित आरओ प्लांट में काम करती है। रविवार को भी वहां बेटे के साथ काम कर रही थी। प्लांट में कई महिला व पुरुष काम कर रहे थे। उसी समय अमित वहां पहुंचा और उसका रास्ता रोककर मारपीट शुरू कर दी। ईंट उठाकर उसे मारने लगा। उसने शोर मचाया तो प्लांट पर काम कर रहे लोगों ने उसे अमित से छुड़वाया। अमित लड़खड़ा कर गिर गया। तब पता चला कि अमित ने जहरीला पदार्थ निगल रखा था। प्लांट में काम करने वाले अमित को उठाकर गांव खानपुर कलां के मेडिकल कॉलेज के अस्पताल ले गए। पुलिस ने महिला के बयान पर अमित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया।
अस्पताल में अमित ने तोड़ा दम
पुलिस के अनुसार अमित को खानपुर मेडिकल कॉलेज के अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां पर उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। पूछताछ में जानकारी मिली कि उसने अपनी पत्नी को आंख के पास ईंट मार रखी थी। इसमें महिला ज्योति को तीन-चार टांके लगे हैं।