{"_id":"662d435a3ed9fa7769075ae7","slug":"hurt-by-the-beating-of-her-fiance-the-girl-committed-suicide-by-hanging-herself-sonipat-news-c-197-1-snp1001-117505-2024-04-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Sonipat News: मंगेतर की पिटाई से आहत युवती ने फंदे से लटककर जान दी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Sonipat News: मंगेतर की पिटाई से आहत युवती ने फंदे से लटककर जान दी
Sat, 27 Apr 2024 11:56 PM IST
रोहतक ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
Updated Sat, 27 Apr 2024 11:56 PM IST
विज्ञापन
सोनीपत। देवडू रोड स्थित गली नंबर-7 की रहने वाली युवती ने मंगेतर की पिटाई से तंग आकर फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली। युवती के पिता के बयान पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। युवती के मोबाइल से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मूलरूप से बिहार के जिला बक्सर के गांव डूमराव फिलहाल देवडू रोड सोनीपत निवासी राजेश ने सेक्टर-27 थाना पुलिस को बताया कि उन्होंने बेटी पूजा (24) का रिश्ता गोविंद नगर के राजन के साथ किया था। वह और उनकी पत्नी 26 अप्रैल को काम पर चले गए। जब वह वापस लौटे तो बेटी का शव बिस्तर पर पड़ा था। उन्होंने बेटी का मोबाइल देखा तो उसमें सुसाइड नोट था। इसमें लिखा था कि 25 अप्रैल को राजन उनके घर आया था। राजन ने उसे बुरी तरह पीटा था। इसके चलते वह जान दे रही है। उसका पूरा शरीर दुख रहा है। जब उन्होंने राजन से पूछा तो उसने बताया कि पूजा ने मरने से पहले उसके पास मैसेज किया था। जब वह घर पर पहुंचा तो पूजा का शव फंदे से लटका हुआ था। उसने चाकू से चुनरी को काटकर पूजा को बिस्तर पर लेटा दिया था। उसके बाद डर के चलते वह चुनरी लेकर भाग गया और उसने चुनरी बाहर फेंक दी थी। उन्होंने बेटी के शव को नागरिक अस्पताल में पहुंचाया और पुलिस को बताया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पुलिस ने मामले में राजन के खिलाफ आत्महत्या को विवश करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।