फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   Huge fire broke out in printing factory, extinguished in eight and a quarter hours

Sonipat News: प्रिंटिंग फैक्टरी में लगी भीषण आग, पौने आठ घंटे में बुझी

Fri, 23 May 2025 01:23 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Updated Fri, 23 May 2025 01:23 AM IST
विज्ञापन
Huge fire broke out in printing factory, extinguished in eight and a quarter hours
फोटो :22: सोनीपत के राई औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्टरी में लगी आग। संवाद
सोनीपत। राई औद्योगिक क्षेत्र स्थित सुप्रीम ग्लो प्रिंटिंग सॉल्यूशन फैक्टरी में वीरवार सुबह भीषण आग लग गई। आग दो अन्य फैक्टरी की तरफ बढ़ी तो अग्निशमन विभाग की टीम ने समय रहते उन पर नियंत्रण पा लिया। आग बुझाने में टीम को पौने आठ घंटे लग गए। शॉर्ट-सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन


राई औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्टरी में सुबह जैसे ही आग लगी, इसकी सूचना अग्निशमन विभाग को दी गई। सुबह करीब पौने आठ बजे सूचना मिलने पर सोनीपत से अग्निशमन विभाग की सात गाड़ियां मौके पर पहुंची और उसे बुझाने का प्रयास किया। फैक्टरी में कागज, थिनर व केमिकल होने के कारण आग तेजी से फैलती चली गई। आग को बढ़ती देखकर अग्निशमन विभाग ने पानीपत के समालखा, झज्जर के बहादुरगढ़ और रोहतक से दमकल की एक-एक गाड़ी बुलवाई। पौने आठ घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। आग से अंदर रखी मशीन, कच्चा व तैयार माल जल गया। पहली मंजिल पर बने कार्यालय में भी आग लग गई थी।
विज्ञापन


तेजी से भड़की आग

अग्निशमन विभाग की टीम ने बताया कि आग तेजी से फैली और साथ लगती दो अन्य फैक्टरियों की तरफ बढ़ गई। एहतियात बरतते हुए दोनों फैक्टरी तक आग नहीं पहुंचने दिया गया। आग लगने के कारणों का पता जांच के बाद ही लगेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आसमान में फैल गया था धुआं का गुबार

आग लगने के बाद आसमान में धुएं का गुबार फैल गया। दूर तक आग लगने का पता लगने के बाद लोगों की भीड़ जुट गई थी। जिस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर लोगों को घटनास्थल से हटाया।




कवर फैक्टरी में आग पर काबू पाने में आई दिक्कत

सहायक अग्निशमन अधिकारी दीपक शर्मा ने बताया कि आग पर काबू पाने में परेशानी का सामना करना पड़ा। फैक्टरी का ज्यादातर हिस्सा कवर होने के चलते अंदर जाने में टीम को परेशानी आई। मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

फोटो :22: सोनीपत के राई औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्टरी में लगी आग। संवाद

फोटो :22: सोनीपत के राई औद्योगिक क्षेत्र स्थित फैक्टरी में लगी आग। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed