फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Sonipat News ›   huge fire broke out in a factory in Kharkhoda

Sonipat: खरखौदा में फैक्टरी में लगी भीषण आग, नाै गाड़ियों ने पांच घंटे की मशक्कत से पाया काबू

Fri, 21 Feb 2025 09:31 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत
संवाद न्यूज एजेंसी, सोनीपत Published by: निवेदिता वर्मा Updated Fri, 21 Feb 2025 09:31 AM IST
सार

सैदपुर रोड स्थित कृष्णा पॉलिमर्स में देर रात करीब डेढ़ बजे अचानक आग लग गई। वहां कार्यरत कर्मियों ने आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए, लेकिन आग धधकती चली गई। जिसके बाद दमकल कर्मियों को सूचना दी गई।  

विज्ञापन
huge fire broke out in a factory in Kharkhoda
फैक्टरी में लगी आग - फोटो : संवाद

विस्तार

सोनीपत के खरखौदा खंड में सैदपुर रोड स्थित कृष्णा पॉलिमर्स में देर रात अचानक आग लग गई। आग लगने की सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी गई। आग की भीषणता को देखते हुए जिले के अलग-अलग स्थानों से नौ गाड़ियां पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए। दमकल कर्मियों ने करीब पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन


सैदपुर रोड स्थित कृष्णा पॉलिमर्स में देर रात करीब डेढ़ बजे अचानक आग लग गई। वहां कार्यरत कर्मियों ने आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए, लेकिन आग धधकती चली गई। जिसके बाद दमकल कर्मियों को सूचना दी गई। आग की भयावहता को देखते हुए सोनीपत, बड़ी औद्योगिक क्षेत्र, राई व कुंडली से दमकल विभाग की नौ गाड़ियां आग पर काबू पाने के लिए पहुंची। दमकल कर्मी रात भर कड़ी मशक्कत करते हुए आग पर काबू पाने के प्रयास करते रहे। शुक्रवार सुबह करीब छह बजे आग पर काबू पाया जा सका। फैक्टरी में आग लगने के कारणों का फिलहाल पता नहीं लग पाया है।
विज्ञापन


फैक्टरी में बनता है सूखा पेंट

कर्मियों ने बताया कि फैक्टरी में पाउडर कोटिंग का कच्चा मटेरियल यानी सूखा पेंट बनता है। जिसमें केमिकल का भी प्रयोग होता है। बताया जा रहा है कि फैक्टरी में वीरवार रात करीब 11.30 बजे आग लगी थी। जिसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई थी। हालांकि वहां कार्यरत कर्मियों ने दमकल कर्मियों के आने से पहले ही काबू पाया लिया था, जिसके बाद दमकल विभाग की गाड़ी को बीच रास्ते से ही वापस भेज दिया। देर रात करीब डेढ़ बजे फिर आग धधक उठी और केमिकल होने के कारण तेजी से बढ़ती चली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed