{"_id":"68fd153d94e75de8b3793e6c32817a9c","slug":"hudda-alleges-paddy-scam-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धान की 1509 किस्म में दो हजार करोड़ का घोटाला: हुड्डा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धान की 1509 किस्म में दो हजार करोड़ का घोटाला: हुड्डा
ब्यूरो/अमर उजाला, सोनीपत
Updated Tue, 24 Nov 2015 12:16 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा का आरोप है कि प्रदेश में पहले गिरदावरी और अब करोड़ों रुपये का धान घोटाला हुआ है। प्रदेश सरकार हाईकोर्ट के जज या सीबीआई से दोनों मामलों की जांच कराए तो सच्चाई उजागर हो जाएगी। वह सोमवार को अपनी ससुराल मटिंडृ़ में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। यहां वह गांव के युवक सुरेंद्र सिंह का दिल का दौरा पड़ने से हुई मौत के बाद शोक व्यक्त करने आए थे।
हुड्डा ने कहा कि भाजपा सरकार के एक वर्ष के शासनकाल में किसानों की दो बार ही फसल आई है। रवि की फसल में गिरदावरी घोटाला और धान की 1509 किस्म में दो हजार करोड़ का घोटाला हुआ है। वे मांग करते हैं कि घोटालों की जांच हाईकोर्ट के जज से या फिर सीबीआई से कराई जाए। इसी को लेकर 27 नवंबर को कांग्रेस चंडीगढ़ में राज्यपाल को ज्ञापन सौंपेंगी।
अब कर्मचारियों की आवाज दबाना चाहती है भाजपा
पूर्व सीएम ने कहा कि कर्मचारियों के अवकाश व अपने हितों के लिए प्रदर्शन करने पर रोक लगाना न्यायसंगत नहीं हैं। अगर सरकार कर्मचारियों की मांग को मान लेती है तो कर्मचारियों को काम करना चाहिए, अगर सरकार नहीं मानती है तो वे उनके साथ हैं। वे सरकार को उनकी आवाज दबाने नहीं देंगे।
विज्ञापन
पहले सांसद व विधायकों के लिए लागू करें शैक्षणिक योग्यता
पंचायत चुनाव पर पूर्व सीएम ने कहा कि भाजपा सरकार प्रजातंत्र का हनन कर रही है। उन्होंने कहा कि वे शिक्षा के विरोधी नहीं हैं,लेकिन सरकार को चाहिए था कि वह अगले प्लान से इसे लागू करती। इतना ही नहीं पहले इसे सांसद व विधायक चुनाव से लागू किया जाना चाहिए जो देश व प्रदेश चलाते हैं। इस मौके पर पूर्व सीएम की धर्मपत्नी आशा हुड्डा, विधायक जयवीर वाल्मीकि, ब्रिगेडियर सत्यदेव दहिया, प्रो वीरेंद्र सिंह, जोगेंद्र दहिया, रमेश दहिया, कुलदीप पहलवान, अजीत सैनी, तेज सिंह सहरावत, सुनील दहिया, मा.आनंद, शमशेर सिलाना व कृष्ण प्रधान भी मौजूद रहे।