{"_id":"a985bd9bac9f7d20c2f5c6dc61023a5f","slug":"hted-paper-out-matter-acussed-arrest-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फर्जी आंसर-की तैयार करने वाले आरोपी से मोबाइल व सिम बरामद, भेजा जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फर्जी आंसर-की तैयार करने वाले आरोपी से मोबाइल व सिम बरामद, भेजा जेल
सोनीपत/ अमर उजाला, ब्यूरो
Updated Thu, 31 Dec 2015 12:30 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हरियाणा शिक्षक पात्रता परीक्षा में फर्जी आंसर-की तैयार कर लोगों से ठगी करने के मामले में एसआईटी टीम ने आरोपी रवि को रिमांड के दौरान मोबाइल व सिम बरामद किया और उसे बुधवार को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है। आरोपी रवि निवासी हमीदपुर, दिल्ली हाल आबाद आरके कालोनी है।
एसआइटी टीम ने 15 नवंबर की रात को मुरथल फ्लाइ ओवर के पास गश्त के दौरान दो युवकों को पकड़ा था। इनकी पहचान गांव हसनपुर निवासी जसमेर उर्फ काला और मूलरूप से हमीदपुर, दिल्ली फिलहाल आरके कालोनी मुरथल निवासी निशु के रूप में हुई थी। पुलिस ने इनके कब्जे से एचटेट की आंसर-की बरामद की थी। जांच की गई तो यह की फर्जी मिली।
विज्ञापन
प्रारंभिक पूछताछ में इन्होंने कबूल किया गया कि ये आंसर-की निशु के भाई रवि ने दी थी। 80 हजार रुपये में इस कथित आंसर-की का सौदा हुआ था। इसके बाद इस आंसर-की को आगे भी दिया गया था। पुलिस ने जांच में जसमेर के घर से दो रोल नंबर स्लिप बरामद की थी।
विज्ञापन
जोकि बड़ौली के दो युवकों की थी। इसी मामले में पुलिस रवि की तलाश में थी, जोकि सोमवार को पूरी हुई। सोमवार देर शाम जीटी रोड मुरथल से उक्त रवि को गिरफ्तार किया गया।
मंगलवार को अदालत में पेश कर एक दिन के रिमांड पर लिया गया था। रिमांड अवधि के दौरान मंगलवार देर रात तक पुलिस ने इस मामले में रवि के घर से मोबाइल और सिम बरामद किया है। इसी मोबाइल और सिम के जरिए उसने फर्जी आंसर-की निशु और जसमेर को भेजी थी। पुलिस ने आरोपी रवि को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है।